एक्सप्लोरर

2nd Test Ashes ENG vs AUS: आज लॉर्ड्स में वापसी करने के इरादे से उतरेगा वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड

ENG vs AUS: आज से पांच मैचों की एशेज़ सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होनी है.

वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंग्लैंड विश्वकप की समाप्ती के बाद एशेज़ खेलने आई और उसे पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब आज से लॉर्ड्स में मेज़बान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज़ सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. बर्मिंघम में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 251 रनों से हार का सामना करना पड़ा. जबकि अब दूसरे टेस्ट से पहले भी इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि उनके अनुभवी गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन पिंडली में चोट के कारण दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. एंडरसन के न होने और आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बेहतरीन फॉर्म के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को भरोसा है कि टीम वापसी कर सकती है. एंडरसन के स्थान पर युवा जोफ्रा आर्चर को टेस्ट पदार्पण का मौका मिल सकता है. आर्चर ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था और उम्मीद होगी की वह स्टीव स्मिथ के अगुआई वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को रोक सकें. इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड ने हालांकि कहा है कि टीम सिर्फ आर्चर के भरोसे नहीं रह सकती. वहीं, दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरी है. बर्मिघम में उसने खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए जीत हासिल की थी. इस मैच में वह अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी. पिछले मैच में सिर्फ स्मिथ ही नहीं थे जो चमके थे. उनके अलावा मैथ्यू वेड ने भी शतक जमाया था. वहीं गेंदबाजी में नाथन लॉयन ने कमाल दिखा मेजबान टीम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया था. आस्ट्रेलिया ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में जेम्स पैटिनसन के स्थान पर मिशेल स्टार्क को जगह दी है. वहीं जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क को चुना गया है. बाकी कोई और बदलाव अंतिम-12 में नहीं हुआ है. लॉडर्स के मैदान पर स्लोप है जो बाएं हाथ के गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है इसलिए क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर स्टार्क के उतरने की उम्मीद ज्यादा है. टीमें (संभावित): आस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, कैमरून बेनक्राफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सीडल, नाथन लॉयन, जोश हैजलवुड. इंग्लैंड: जोए रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जोए डेनले, जैक लीच, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget