एक्सप्लोरर

एशेज: ख्वाजा के साथ बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई बढ़त

लंबे समय से बेहतरीन पारी का इंतजार कर रहे उस्मान ख्वाजा ने नए साल की शानदार शुरुआत की है. एशेज के पांचवे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन ख्वाजा ने 171 रनों की यादगार पारी खेलते हुए टीम को इंग्लैंड पर मजबूत बढ़त दिला दी है.

सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन: लंबे समय से बेहतरीन पारी का इंतजार कर रहे उस्मान ख्वाजा ने नए साल की शानदार शुरुआत की है. एशेज के पांचवे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन ख्वाजा ने 171 रनों की यादगार पारी खेलते हुए टीम को इंग्लैंड पर मजबूत बढ़त दिला दी है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को जब दिन का खेल खत्म हुआ उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 133 रनों की बढ़त ले ली थी. ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 479 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय शॉन मार्श 98 और मिशेल मार्श 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. हालाकी कप्तान स्टीवन स्मिथ सीरीज में एक और शतक से चूक गए. स्मिथ 83 रन बनाकर आउट हुए.

इस जोड़ी ने शनिवार की शुरुआत अपने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 193 रनों से की. 91 रन पर नाबाद लौटने वाले ख्वाजा ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी निभाई.

ख्वाजा 381 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्का मारने के बाद लेग स्पिनरन मेसन क्रेन की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयर्सटो के हाथों स्टम्पिंग कर दिए गए. ख्वाजा 375 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

उनसे पहले कप्तान स्मिथ को मोइन अली ने अपनी ही गेंद पर कैच किया. स्मिथ 274 के कुल स्कोर पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी पारी में 158 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए. स्मिथ के जाने के बाद ख्वाजा ने शॉन के साथ भी 101 रनों की शतकीय साझेदारी की.

स्मिथ और ख्वाजा के बाद मार्श बंधुओं ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया को कोई और झटका नहीं लगने दिया. दोनों के बीच अभी तक 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

शॉन अपने शतक से दो रन दूर हैं. उन्होंने अपनी पारी में 207 गेंदों का सामान करते हुए 10 चौके लगाए हैं. वहीं मिशेल ने 87 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके तथा दो छक्के लगाए हैं.

इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोइन अली, क्रेन को एक-एक विकेट मिला है.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में कप्तान जोए रूट (83), डेविड मलान (62) के दम पर 346 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले एक और बड़ा ट्रेड, इन 2 खिलाड़ियों की बदली टीम
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
W, W, W, W, W... डबल हैट्रिक, एक ओवर में 5 विकेट, अफ्रीकी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget