एक्सप्लोरर

एशेज: स्मिथ और मार्श के सामने नतमस्तक हुए इंग्लैंड के गेंदबाज

कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 229) के दोहरे शतक और ऑलरउंडर खिलाड़ी मिशेल मार्श (नाबाद 181) की बेहतरीन पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे तीसरे दिन शनिवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 549 रनों के साथ किया.

पर्थ: कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 229) के दोहरे शतक और ऑलरउंडर खिलाड़ी मिशेल मार्श (नाबाद 181) की बेहतरीन पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे तीसरे दिन शनिवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 549 रनों के साथ किया. इसी के साथ उसने इंग्लैंड पर 146 रनों की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 403 रन बनाए थे.

मिशेल और स्मिथ के बीच अभी तक पांचवें विकेट के लिए 301 रनों की साझेदारी हो चुकी है. स्मिथ ने अपनी इसी पारी के साथ इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वह लगातार चार साल एक साल में एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले उनके हमवतन मैथ्यू हेडन ने 2001-05 के बीच हर साल टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए थे.

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 203 रनों के साथ की थी. उसने तीसरे दिन शॉर्न मार्श के रूप में एकमात्र विकेट खोया. वह अपने खाते में 21 रन और जोड़कर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. मोइन अली ने उन्हें कप्तान जोए रूट के हाथों कैच कराया.

लग रहा था कि इंग्लैंड मेजबानों पर हावी हो जाएगी, लेकिन शॉर्न के भाई मिशेल ने क्रिज पर कदम रखा और स्मिथ के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि उसे इंग्लैंड पर बढ़त भी दिला दी.

स्मिथ ने दूसरे दिन अपने शतक से आठ रन दूर रहकर नाबाद लौटे थे. उन्होंने तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का 22 टेस्ट शतक है जिसके लिए उन्होंने 108 पारियां ली हैं. वह सबसे तेजी से 22 शतक पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रेडमैन ने 58 पारियों में 22 शतक लगाए थे तो वहीं सुनील गावस्कर ने 101 पारियों में 22 शतक पूरे किए थे.

स्मिथ ने अभी तक अपनी पारी में 390 गेंदें खेलीं हैं और 28 चौकों के साथ एक छक्का लगाया है. वहीं मिशेल ने 234 गेंदों का सामना किया है और 29 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget