एक्सप्लोरर

असगर अफगान ने रचा इतिहास, एमएस धोनी को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

असगर अफगान टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 जीतकर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में अपनी 42वीं जीत दर्ज की. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम था.

Afghanistan vs Zimbabwe 3rd t20: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में असगर अफगान ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, अफगानिस्तान के असगर अफगान ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

असगर की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने शनिवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे को 47 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने जिम्बाब्वे को निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 136 रन पर रोक दिया.

टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान बने अफगान

असगर अफगान टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 जीतकर बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में अपनी 42वीं जीत दर्ज की. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम था. धोनी ने 72 टी20 में 41 मैचों में टीम इंडिया की जीज दिलाई है. वहीं अफगान ने सिर्फ 52 मैचों में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

इंग्लैंड के इयोन मोर्गन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उऩ्होंने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 59 मैचों में 33 जीत दिलाई हैं. वहीं विराट कोहली ने 45 मैचों में 27 जीत दर्ज की हैं. हालांकि, जीत प्रतिशत के मामले में अफगान पहले नंबर पर हैं. उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 81.73 प्रतिशत मैच जीते हैं.

तीसरे टी20 में नजीबुल्लाह जादरान चमके

तीसरे टी20 में अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने नाबाद 72, उस्मान गनी ने 39 और कप्तान असगर अफगान ने 24 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने 29 गेंदों पर नाबाद 41 रन का योगदान दिया और वह टीम के टॉप के स्कोरर रहे. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: डेविड मलान ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget