एक्सप्लोरर

IPL 2024 से पहले गरजा आंद्रे रसेल का बल्ला, सिर्फ 12 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी टीम को जिताई हारी हुई बाज़ी

Andre Russell: वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में कोहराम मचाने वाले रसेल ने फिर एक बार अकेले मैच का रुख पलट दिया.

Andre Russell 12 Balls 43 Runs: इस समय बांग्लादेश में उसकी घरेलू लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में दुनियाभर के तमाम दिग्गज और स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. मंगलवार रात बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आंद्रे रसेल का तूफान आया. रसेल ने ताबड़तोड़ पारी से अपनी टीम कोमिला विक्टोरियंस को हारी हुई बाज़ी जिता दी. 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार रात कोमिला विक्टोरियंस और रंगपुर राइडर्स के बीच मैच खेला गया. इस मैच में रंगपुर ने पहले खेलने के बाद 150 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोमिला विक्टोरियंस की टीम ने एक समय 15वें ओवर में 103 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि रंगपुर की टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन तभी रसेल ने बाज़ी पलट दी. 

रसेल ने बल्ले और गेंद दोनों से किया कमाल

103 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों में 43 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान रसेल के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. रसेल ने मोईन अली के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इसमें अली का योगदान 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन का ही रहा. 

बल्ले से सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाने के अलावा आंद्रे रसेल ने इस मैच में गेंदबाजी से भी कमाल किया. रसेल ने 2.5 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खूब चला था रसेल का बल्ला 

रसेल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में भी रसेल ने बल्ले से कोहराम मचा दिया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रसेल ने सिर्फ 29 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के निकले थे. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह? रेस में शामिल हैं 4 खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget