एक्सप्लोरर

भारत दौरे के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के अमोल मजूमदार को बनाया गया दक्षिण अफ्रीका का कोच

अमोल मजूमदार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स को भी बल्लेबाजी कोचिंग दे रहे हैं. टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका ने मुंबई के पूर्व बल्लेबाज अमोल मजूमदार को भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का अंतरिम बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. वर्ष 2014 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मजूमदार अब विभिन्न टीमों को कोचिंग देते हैं. रणजी के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक स्कोरर मजूमदार के पास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से हाई परफॉर्मेस कोचिंग का प्रमाणपत्र हासिल है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स को भी बल्लेबाजी कोचिंग दे रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को 15 सितम्बर को धर्मशाला में, 18 को मोहाली में और 22 सितम्बर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ टी-20 मैच खेलने हैं. टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने ओटिस गिब्सन का कार्यकाल नहीं बढ़ाया है और ईनोक क्वे टीम के नए डायरेक्टर के रूप में टीम के साथ भारत दौरे पर आए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget