एक्सप्लोरर

रायडू ने सुलझाई टीम इंडिया की सबसे बड़ी उलझन: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान शतकीय पारी खेलकर भारत ने 224 रन से जीत दिलाई.

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबलें में अंबाती रायुडू की धमाकेदार पारी के बाद रोहित शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है. रायडू की 81 गेंद में 100 रन की पारी से प्रभावित होकर रोहित ने कहा कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए वे चौथे नंबर के परफेक्ट बल्लेबाज हैं.

रोहित और रायुडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान दोनों ने शतक जड़े जिससे भारत ने 224 रन से जीत दर्ज की.

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह काफी अहम पारी थी. उम्मीद करता हूं कि उसने चौथे नंबर को लेकर सभी रहस्य सुलझा दिए हैं. मुझे लगता है कि विश्व कप तक अब चौथे नंबर को लेकर कोई बात नहीं होगी.’’

रोहित ने 162 रन की आक्रामक पारी खेली जबकि रायुडू ने 100 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रन जोड़े जिससे भारत ने पांच विकेट पर 377 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की टीम इसके जवाब में खलील अहमद और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट के सामने 153 रन पर ढेर हो गई.

रोहित ने कहा, ‘‘उसने (रायुडू) शानदार बल्लेबाजी की क्योंकि उस समय बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और साथ ही यह उसके पास अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच था. टॉप के दो विकेट गंवाने के बाद बेशक दबाव था और साझेदारी करना महत्वपूर्ण था. इसलिए यह दबाव वाली पारी थी और मुझे लगता है कि उस स्थिति में उसने अच्छी प्रतिक्रिया दी.’’

रोहित ने अपने 21वें शतक के दौरान 137 गेंद का सामना करते हुए 20 चौके और चार छक्के मारे जबकि रायुडू ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के जड़े.

रोहित ने खलील की भी तारीफ की कहा कि वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल हालात में प्रभावी साबित हो सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘खलील प्रतिभावान खिलाड़ी है. बायें हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण हमेशा आपका पलड़ा भारी होता है और खलील ने जिस तरह गेंद को स्विंग कराया उस तरह वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकता है. वह काफी तेजी से परिपक्व हो रहा है.’’

रोहित ने कहा, ‘‘विश्व कप में अब भी काफी समय है और काफी मैच खेले जाने बाकी हैं और मैं यह नहीं कहूंगा कि किसी की जगह पक्की है. उम्मीद करता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा. हम न्यूजीलैंड में खेलेंगे और फिर इसके बाद इंग्लैंड में विश्व कप जहां गेंद काफी स्विंग करती है. वह वहां काफी प्रभावी हो सकता है.’’

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget