एक्सप्लोरर

BLOG: किन खिलाड़ियों के लिए अब बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाजे?


BLOG: किन खिलाड़ियों के लिए अब बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाजे?

BY: शिवेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार


गौतम गंभीर और हरभजन सिंह. इन दो खिलाड़ियों के लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं. कम से कम फटाफट क्रिकेट में तो इनका भविष्य अब नहीं बचा है. इसमें कहीं से कुछ भी अस्वाभाविक भी नहीं हैं. सोमवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का चयन था. इसमें जिन 15 खिलाड़ियों को चुना गया उसमें ना तो भज्जी हैं और ना ही गौती. चयनकर्ताओं ने जो 5 ‘स्टैंडबाइ’ खिलाड़ी चुने हैं उसमें भी इन दोनों खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. 


सच्चाई ये है कि वनडे टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की दावेदारी थी भी नहीं लेकिन आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद इनके नाम उछाले जा रहे थे. इसे संयोग ही कहा जाएगा कि इन दोनों का टीम में ना चुना जाना जितनी बड़ी खबर है उससे ज्यादा बड़ी खबर तब होती अगर इन्हें टीम में चुन लिया जाता. बावजूद इन कयासों के चयनकर्ताओं और कप्तान विराट ने अपनी सोच साफ कर दी. फटाफट क्रिकेट में टीम इंडिया को अब उन्हीं खिलाड़ियों की जरूरत है जो 2 साल बाद विश्व कप में भी भारत के लिए मैदान में उतर सकें. विराट कोहली ने भले ही 15 खिलाड़ियों में कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम पर हामी भर दी है जो अभी ‘फॉर्म’ में नहीं हैं लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों के चयन के मामले में यू-टर्न लेने से इंकार कर दिया है. 


BLOG: किन खिलाड़ियों के लिए अब बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाजे?

आईपीएल में गौतम गंभीर का प्रदर्शन 


इस बात से शायद ही कोई इंकार करेगा कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के बड़े स्टार्स में शामिल रहे हैं. जिस 2011 विश्व कप की जीत का जश्न देश हमेशा मनाएगा उसमें फाइनल में उनकी पारी का योगदान कोई नहीं भूल सकता है. बावजूद इसके खेलों का एक पक्ष और भी है और वो पक्ष है टीम की जरूरत. रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के रहते हुए पिछले लंबे समय से वनडे टीम में गौतम गंभीर की जगह नहीं बन रही है. इस बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि गौतम गंभीर को वनडे क्रिकेट खेले हुए चार साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है. 


वो टेस्ट टीम से भी करीब 2 साल से बाहर ही थे लेकिन पिछले साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें 1-1 टेस्ट खेलने का मौका मिल गया. इसके बाद से ही उनके नाम पर कयास लगने लगे. उनके पक्ष में बात करने वालों को एक और आधार मिला-इस सीजन का आईपीएल. आईपीएल के इस सीजन में गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में हैं. अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 425 रन बनाए हैं. वो 4 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. उनकी औसत 47 रनों की है. बावजूद इसके सच ये है कि वनडे टीम में अब गौतम गंभीर ‘फिट’ नहीं होते हैं. 


BLOG: किन खिलाड़ियों के लिए अब बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाजे?

हरभजन सिंह की मायूसी 


हरभजन सिंह ने तो बाकायदा अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि वो चैंपियस ट्रॉफी के लिए टीम में चयन को लेकर आशान्वित हैं. भज्जी की इस चाह के पीछे भी आईपीएल के इस सीजन में उनका प्रदर्शन ही है. इस सीजन में विकेट भले ही उन्होंने 8 ही लिए हैं लेकिन वो जबरदस्त किफायती रहे हैं. इस सीजन के बेस्ट इकॉनमी रेट वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं. उनसे पहले सिर्फ एक गेंदबाज हैं वो भी शायद इसलिए क्योंकि पूरे सीजन में अब तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं. हरभजन सिंह ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 5.8 की इकॉनमी से रन दिए हैं. उन्होंने ‘पॉवरप्ले’ में बल्लेबाजों को जबरदस्त तरीके से बांधकर रखा. 


बावजूद इसके हरभजन सिंह को भी ये समझना चाहिए कि वनडे क्रिकेट खेले हुए उन्हें करीब दो साल का वक्त बीत चुका है. टेस्ट टीम से भी वो पिछले करीब दो साल से बाहर हैं. ऐसे में महज एक आईपीएल का अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया में वापसी का आधार नहीं बनाया जा सकता है. 


ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि हरभजन सिंह करीब 37 साल के हो चले हैं और गौतम गंभीर करीब 36 के. तेजी से बदलती वनडे क्रिकेट में जिस तरह की फुर्ती की दरकार है वो दोनों में अब नहीं. 2019 की ‘स्कीम’ में इसलिए इनके नाम पर विचार संभव नहीं क्योंकि तब तक दोनों करीब 40 साल के होने वाले होंगे. ये सारी बातें, ये सारे पहलू गौतम गंभीर भी जानते हैं और हरभजन सिंह भी.


ऐसे में बेहतर होगा कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी मायूस होने की बजाए बस इस बात की तस्दीक करें कि जब कभी किसी भी स्तर के मैच के लिए मैदान में उतरेंगे तो जीत के लिए उतरेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget