एक्सप्लोरर

Indian Team: कोच से कप्तान तक, टी20 चैंपियन बनी टीम इंडिया में होंगे यह बड़े बदलाव

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. अब इस वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में कप्तान से लेकर कोच तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Changes In Indian Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) टीम इंडिया के नाम रहा. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता. इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हालांकि इन खुशियों के बीच फैंस के लिए कुछ बुरी खबरें भी हैं. इस वर्ल्ड कप के बाद भारत की टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. टी20 टीम में कप्तान और कोच सब बदल जाएंगे. 

टी20 टीम को मिलेगा नया कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया था. दोनों ही खिलाड़ियों ने फाइनल के ज़रिए भारत के लिए आखिरी टी20 मैच खेला. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की टी20 टीम में नहीं दिखाई देंगे. टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने भारत की कमान संभाली थी. अब उनके रिटायरमेंट के बाद टी20 टीम को नया कप्तान मिलेगा. 

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में अक्सर हार्दिक पांड्या को भारत की टी20 टीम की कमान संभालते हुए देखा गया है. रोहित शर्मा के रहने तक कोई भी टी20 टीम का पर्मानेंट कप्तान नहीं था, लेकिन अब टीम रोहित के बाद टीम को पर्मानेंट कप्तान मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा भारत की टी20 टीम का स्थायी कप्तान किसे बनाया जाता है. 

कौन संभालेंगा विराट कोहली की ज़िम्मेदारी?

सबसे पहली बात तो यह कि विराट कोहली को कोई खिलाड़ी रिप्लेस नहीं कर सकता और न ही कोई खिलाड़ी टीम इंडिया में उनकी ज़िम्मेदारी पूरी कर सकता है. इस टी20 विश्व कप को हटा दें तो विराट कोहली टी20 में भी भारत के लिए नंबर तीन पर खेलते थे. ऐसे में अब कोहली के बाद नंबर तीन पर खेलने वाले खिलाड़ी की ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी हो जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि नंबर तीन पर किस खिलाड़ी को मौका दिया जाता है. 

बदल जाएंगे हेड कोच 

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया. द्रविड़ तीनों ही फॉर्मेट में भारत के कोच थे. अब तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया को नया कोच मिलेगा. हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम काफी चर्चाओं में हैं. हालांकि अभी तक इस पद को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA Final: भारत ने कैसे नहीं बनने दिए 30 गेंद में 30 रन, इन 20 बॉल में छिपा है चैंपियन बनने का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget