एक्सप्लोरर

T20 World Cup: प्रैक्टिस के बाद इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का टी20 देखने पहुंची टीम इंडिया, सामने आईं तस्वीरें

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पसीना बहाना शुरू कर दिया है. तीन दिन प्रैक्टिस करने के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया का टी20 मैच देखने पहुंचे.

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है. पर्थ के वाका ग्राउंड पर तीन दिन प्रैक्टिस करने के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी20 मैच देखने के लिए पहुंचे. इन खिलाड़ियों में दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल शामिल रहे. इन खिलाड़ियों की मैच देखते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

टीम इंडिया खेलेगी दो अधिक मैच

बता दें कि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया 23 अक्टूबर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी. इससे पहले टीम इंडिया आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच 17 और 19 अक्टूबर को खेलेगी. इन मैचों के अलावा बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए दो एक्ट्रा मैच रखवाए हैं, जिन्हें टीम इंडिया 10 औक 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

इसके बाद टीम 14 अक्टूबर को पर्थ से रवाना हो जाएगी. टीम इंडिया ने रविवार से पर्थ के वाका ग्राउंड में अपना दूसरा अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है. टीम मैनेजमेंट ने इनसाइडसोर्ट से बात करते हुए बताया कि टीम अगले कुछ दिनों तक खुद को वहां की परिस्थितियों में ढालने के लिए सख्त ट्रेनिंग करेगी.

बुमराह का हो सकता है रिप्लेसमेंट

जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब है आज टीम में बदलाव करने की डेडलाइन है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इसको लेकर कुछ ऐलान कर सकता है. मोहम्मद शमी को लेकर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. बुमराह की जगह टीम शामिल होने वाला खिलाड़ी 12 अक्टूबर को टीम के बाकी रिजर्व खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय- दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget