एक्सप्लोरर

24 घंटे के अंदर एक और पाकिस्तानी दिग्गज ने लिया संन्यास, दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Mohammad Amir Retirement: बीते दिन यानी शुक्रवार को पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने संन्यास लिया था. अब एक और दिग्गज ने रिटायरमेंट ले ली है.

Mohammad Amir Retirement News: पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. आमिर ने अपने करियर में दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान के दो दिग्गजों ने संन्यास लिया है. इससे पहले 13 दिसंबर, शुक्रवार को ऑलराउंडर इमाद वसीम ने संन्यास लिया था. 

मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संन्यास का एलान किया है. आमिर ने लिखा, "बहुत सोच समझने के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मुश्किल फैसला लिया है. ये फैसला लेना आसान नहीं था. मुझे लगता है कि युवा पीढ़ी के लिए ये ठीक समय है. इस सपोर्ट के लिए मैं PCB का, अपने परिवार का और दोस्तों का शुक्रिया अदा करता हूं."

इससे पहले आमिर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. तब उन्होंने बोर्ड के मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए तुरंत इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था. हालांकि, बोर्ड में बदलाव के बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले आमिर ने संन्यास वापस ले लिया था. फिर आमिर टी20 विश्व कप भी खेले थे. हालांकि टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें वर्ल्ड कप के बाद टीम से बाहर कर दिया गया और अब उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा था. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आमिर ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की चाह दिखाई थी. हालांकि, उन्हें इग्नोर कर दिया गया. ऐसे में अब आमिर ने टीम के दरवाजे बंद होते देख संन्यास ले लिया है. 

ऐसा रहा आमिर का इंटरनेशनल करियर 

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान आमिर ने टेस्ट में 119 विकेट, वनडे में 81 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 71 विकेट लिए हैं. आमिर अब दुनिया भर में टी10 लीग्स और टी10 लीग्स खेलते हैं. 

 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget