एक्सप्लोरर

AFG vs AUS: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग इलेवन

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है. यह मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा.

Champions Trophy 2025 AFG vs AUS: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में शुक्रवार को मैच खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के इस मुकाबले के लिए टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. अफगानिस्तान ने पिछले मैच में इंग्लैंड को हरा दिया था. अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर होगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया कि प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. हशमतुल्लाह ने टॉस को लेकर कहा, यहां की पिच को देखते हुए हम पहले बैटिंग करेंगे. इस पिच का पहले भी इस्तेमाल हो चुका है. यहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड खेल चुके हैं. हम अपने पिछले मैच के प्रदर्शन से खुश हैं. हमने ऑस्ट्रेलिया को लेकर भी प्लान बनाया है. 

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो की तरह होगा. यह मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो मैच खेले हैं. इस दौरान एक मैच जीता है और एक रद्द हुआ है. उसके पास 3 पॉइंट्स हैं. जबकि अफगानिस्तान ने एक मैच जीता और एक हारा है. उसके पास 2 पॉइंट्स हैं. अफगानिस्तान ने पिछले मैच में इंग्लैंड को 8 रनों से हरा दिया था. उसने उलटफेर करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत आसान नहीं होगी.

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन -

ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

यह भी पढ़ें : Team India Captain: शुभमन गिल को मिल सकती है टीम इंडिया की कप्तानी, जानें क्यों रोहित का कटेगा पत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget