एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ 'अश्विन' बने हथियार, नई गेंद के साथ अफगानिस्तान तैयार

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब जदरान नए हथियार के साथ भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट के लिए तैयार हैं.

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब जदरान नए हथियार के साथ भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट के लिए तैयार हैं. 14 जून को बेंगलुरू में ऐतिहासिक टेस्ट खेला जाएगा और इस खास मुकाबले में मुजीब नई गेंद का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करेंगे. मुजीब के इस नए हथियार के पीछे खुद भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन हैं.

17 साल का गेंदबाज बना टीम का अहम सदस्य

पिछले साल अगस्त में घरेलू मैचों में डेब्यू करने वाला 17 साल का यह गेंदबाज राशिद खान के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम सदस्य बन गया है. खुद राशिद ने कहा कि मुजीब के आने से उनके ऊपर से बोझ कम हुआ है. मुजीब ने कहा कि आईपीएल के समय किंग्स इलेवन पंजाब के नेट सेशन के दौरान अश्विन ने उन्हें नई तरह की गेंदबाजी के बारे में बताया जिसका इस्तेमाल वह भारत के खिलाफ करेंगे.

अश्विन से सीखा अब भारत पर करेंगे इस्तेमाल
मुजीब ने कहा , ‘‘मैंने आईपीएल के दौरान नेट सेशन में अश्विन के साथ काफी समय बिताया और यह बहुत मददगार साबित हुआ. उन्होंने मुझे बताया कि गेंद कहां डालनी है. उन्होंने मुझे नई गेंद के बारे में भी बताया और मैं उसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं. यह कैरम बॉल है जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी एक्शन में किया जाता है.’’

बिना फर्स्ट क्लास खेले निडर बन गए हैं मुजीब

मुजीब ने अभी तक फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है लेकिन आईपीएल, अंडर -19 विश्व कप और नेशनल टीम के साथ छोटे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें ‘‘निडर’’ बना दिया है. उन्होंने कहा , ‘‘मैंने पहले ही उच्च स्तर का क्रिकेट खेला है इसलिए टेस्ट मैच को लेकर कोई डर नहीं है. आईपीएल का शुक्रिया , मुझे पता है दबाव से कैसे निपटना है. मुझे किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ खेलने से डर नहीं लगता. पहले मेरे दिमाग में इसका असर होता था लेकिन अब नहीं.’’

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत का यह क्रिकेटर गेंद को दोनों ओर घुमा पाने में सक्षम है और इसके साथ ही वह प्रभावशाली गुगली भी फेंकता है , जिस पर आईपीएल में विराट कोहली भी गच्चा खा गये थे. अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने भी कहा कि राशिद , मुजीब , मोहम्मद नबी और रहमत शाह जैसे स्पिनरों के कारण इस विभाग में उनकी टीम भारत से बेहतर हैं.

अश्विन के साथ रहने का मिला फायदा

उन्होंने कहा , ‘‘मैंने अपनी तैयारी कर ली है कि कैसी गेंदबाजी करनी है. कोहली यहां नहीं खेल रहे लेकिन टीम में अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल काफी अच्छे बल्लेबाज हैं. हम किसी को भी कमतर नहीं आंक रहे. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget