एक्सप्लोरर

AFG Vs ZIM: अफगानिस्तान के शाहिदी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

AFG Vs ZIM: अफगानिस्तान और जिम्बॉब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में शाहिदी ने इतिहास रच दिया है. शाहिदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

AFG Vs ZIM: अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर हशमतउल्लाह शाहिदी ने इतिहास रच दिया है. हशमतउल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. शाहिदी ने यह उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन हासिल की.

अपना पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे शाहिदी ने 443 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रनों की नाबाद पारी खेली. वह 590 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे. शाहिदी ने जैसे ही अपना दोहरा शतक पूरा किया उसके ठीक बाद ही अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 545 रन बनाकर अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी. टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का अब तक का यह सर्वोच्च स्कोर हैं.

अफगानिस्तान ने इससे पहले, टेस्ट में अपना सर्वाच्च स्कोर सितंबर 2019 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 342 रन का स्कोर बनाकर किया था. इसके अलावा उसने अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर मार्च 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ 314 रन के स्कोर के साथ बनाया था.

असगर अफगान के नाम था रिकॉर्ड

शाहिदी से पहले, अफगानिस्तान के लिए टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड असगर अफगान के नाम था, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ही बनाया था. अफगान ने 164 रन बनाए थे.

अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अब तक तीन ही बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं. इनमें शाहिदी और अफगान के अलावा रहमत शाह हैं, जिन्होंने सितंबर 2019 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वह टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने थे.

IPL 2021: धोनी की CSK ने खेला बड़ा दांव, श्रीलंका के नए 'मलिंगा' को कैंप में बुलाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget