एक्सप्लोरर

AFG vs NED: सेमीफाइनल का दावा मजबूत करने उतरेगी अफगान टीम, नीदरलैंड्स के पास भी मौका

NED vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में आज (3 नवंबर) अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स आमने-सामने होगी. यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा.

AFG vs NED Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 के दो-तिहाई से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं लेकिन अब तक अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. इन दो छोटी टीमों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि की तरह है. हालांकि यह टीमें अब सिर्फ यहीं तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहती. दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने पर है.

जिस तरह से इन टीमों ने इस वर्ल्ड कप में उलटफेर किए हैं, उसे देखते हुए इनके दावों को आसानी से खारिज करना भी मुश्किल है. वर्ल्ड कप 2023 में जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, वे भी इनमें से किसी एक टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोल सकते हैं. ऐसे में आज इन दोनों के बीच होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है.

अफगानिस्तान कर सकती है सेमीफाइनल का दावा मजबूत
अफगान टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में अपने 6 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है. अफगान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को धूल चटाई है. पॉइंट्स टेबल में वह छठे पायदान पर है. आज अगर वह नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो वह पांचवें पायदान पर पहुंच जाएगी. उसके पॉइंट्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बराबर हो जाएंगे. ऐसे में अगर कंगारू और कीवी टीम अपने अगले मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करते हैं और अफगान टीम एकाध और मैच जीत जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

नीदरलैंड्स के पास भी है मौका
वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया था. यह टीम यहीं पर नहीं ठहरी. उसने बांग्लादेश को भी बुरी तरह हराया. इन दो कामयाबी ने नीदरलैंड्स को सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रखा है. डच टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है. आज अगर वह अपनी समकक्ष टीम अफगानिस्तान को पटखनी दे देती है तो उसके पास भी सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका होगा. लेकिन अगर यह टीम यहां हार जाती है तो फिर उसके लिए अंतिम-4 के दरवाजे बंद हो जाएंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में अफगान हावी
अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच अब तक 9 वनडे मुकाबले हुए हैं. इनमें अफगानिस्तान के हिस्से 7 जीत आई है. वहीं, डच टीम ने दो मुकाबले जीते हैं. दोनों टीमों के बीच पिछले चार मुकाबले भी अफगान टीम के ही नाम रहे हैं. आज के मुकाबले में भी अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

Team India: वर्ल्ड कप 2023 में अद्भुत रहा टीम इंडिया का अब तक का सफर, पढ़ें सेमीफाइनल तक पहुंचने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget