एक्सप्लोरर

AFG vs BAN: नया रिकॉर्ड बनाने मैदान पर उतरेंगे राशिद और शाकिब

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट से पहले अफगानिस्तान तीन मैचों की टी 20 सीरीज में बांग्लादेश का सामना अपने नए होम ग्राउंड पर करेगी. सीरीज का पहला मैच रविवार को देहरादून के नए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट से पहले अफगानिस्तान तीन मैचों की टी 20 सीरीज में बांग्लादेश का सामना अपने नए होम ग्राउंड पर करेगी. सीरीज का पहला मैच रविवार को देहरादून के नए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज के बाद 14 जून को अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेगी.

टी 20 रैंकिंग में इस वक्त अफगानिस्तान की टीम 8वें नंबर पर है जबकि बांग्लादेश 10वें नंबर पर. मुकाबला शुरू होने से पहले ही बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब ने राशिद खान की अगुवाई में बेहतरीन स्पिनरों से सजी अफगानिस्तान को सीरीज का दावेदार माना था.

अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में दोनों टीम एक बार ही आमने सामने हुई है और वो भी चार साल पहले 2014 टी 20 वर्ल्ड कप में जिसमें बांग्लादेश को जीत मिली थी. चार साल में बहुत कुछ बदला है और अफगानिस्तान अब कहीं ज्यादा ताकतवर लगती है खास तौर पर बात जब स्पिन विभाग की हो तो. जिसकी अगुवाई टी 20 के नंबर वन गेंदबाज राशिद खान कर रहे हैं. उन्हें मुजीब जादरान और मोहम्मद नबी के रूप में अच्छी जोड़ी भी मिली है.

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम सलामी बल्लेबाज तमील इकबाल और कप्तान शाकिब पर निर्भर होगी.चोट के कारण तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान सीरीज से बाहर हैं जिसके कारण उन्हें परेशानी हो सकती है.

रिकॉर्ड पर नजर
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब की नजर मुकाबले में दो विकेट पर होगी. दो विकेट लेने के साथ शाकिब विश्व क्रिकेट में 500 विकेट और 10000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले शाहिद अफरीदी और जैक कैलिस ही इस मुकाम को छू पाए हैं.

वहीं अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अगर एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट(खेल के समय के हिसाब से) लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 2 साल और 220 दिन ही लगेंगे जो कि नया रकॉर्ड है.

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगर 39 रन बना लेते हैं तो टी 20 क्रिकेट में 1000 रन और 50 से अधिक विकेट लेने वाले पांचवें ऑलराउंडर बन जाएंगे. उनसे पहले अफरीदी,शाकिब थिसारा परेरा और ड्वेन ब्रावो इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं.

देहरादून का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम टी 20 मुकाबला आयोजित करने वाला 21वां स्टेडियम बनेगा. मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget