एक्सप्लोरर

ग्रीम स्मिथ ने दी डिविलियर्स को सलाह, छोड़ दें वनडे टीम की कप्तानी

ग्रीम स्मिथ ने दी डिविलियर्स को सलाह, छोड़ दें वनडे टीम की कप्तानी

जोहानसबर्ग: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने खराब दौर से गुजर रहे दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि डिविलियर्स को टीम की कप्तानी छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए.

स्मिथ ने ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित अपने एक लेख में लिखा है कि डिविलियर्स पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उन्हें एक साल आराम करने की सलाह दी, जिसे उन्होंने मान लिया.

स्मिथ ने लिखा है, "मेरा मानना है कि डिविलियर्स पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर विचार कर रहे थे, लेकिन सीएसए ने उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें संन्यास लेने से रोका."

स्मिथ आगे लिखते हैं, "डिविलियर्स ग्रीष्मकाल में सीएसए के साथ अपने भविष्य पर विचार करेंगे. लेकिन उनको मेरी सलाह है कि वह वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दें और अगले दो साल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें."

डिविलियर्स ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद कोहनी में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे. हाशिम अमला के कप्तानी छोड़ने के बाद डिविलियर्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह एक साल तक ही इस पद पर बने रहे और इसके बाद फाफ डु प्लेसिस को टीम का कप्तान बना दिया गया.

स्मिथ ने लिखा है, "यह उनके करियर को विस्तार देने के लिए बेहद जरूरी है, साथ ही यह साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए भी बेहद जरूरी है." डिविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हाल ही में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप दौर से ही बाहर होना पड़ा और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उसे मात खानी पड़ी.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget