एक्सप्लोरर

Aaron Finch Retirement: नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! कप्तान ने अचानक कर दिया संन्यास का एलान

Aaron Finch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी. इससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

Aaron Finch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागपुर के मैदान में होगा, लेकिन उससे पहले कंगारू टीम के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने 7 फरवरी की सुबह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बता दें कि फिंच ने साल 2022 में ही वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.

आरोन फिंच की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप को पहली बार अपने नाम किया था. वहीं साल 2015 में जब कंगारू टीम ने वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था तो उस समय भी फिंच टीम का एक अहम हिस्सा थे. स्वाभाविक तौर पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले फिंच ने अपने 12 साल लंबे करियर में सिर्फ 5 टेस्ट मैच ही खेले हैं.

फिंच ने अपने संन्यास को लेकर जारी बयान में कहा, "मुझे इस बात का एहसास है कि मैं साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाऊंगा. ऐसे में मेरा अब संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही समय है, जिससे टीम अपनी आगे की रणनीति पर काम करते हुए किसी और खिलाड़ी को तैयार कर सके."

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, अपनी टीम के साथ परिवार और पत्नी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हर समय मेरा साथ दिया. वहीं मैं फैंस का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हैं जिनका लगातार सपोर्ट मुझे मिलता रहा. साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर की सबसे शानदार यादें रहेंगी."

फिंच ने खेले 146 वनडे और 103 टी20 मैच खेले 

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली बार अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले आरोन फिंच के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात की जाए तो उन्होंने 146 वनडे मैचों में 38.89 की औसत से कुल 5406 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतकीय पारियां भी शामिल हैं. वहीं फिंच ने 103 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 34.29 के औसत से 3120 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतकीय पारियां शामिल हैं.

इसके अलावा फिंच ने कंगारू टीम के लिए 5 टेस्ट मैच भी खेले हैं लेकिन इसमें वह कुछ अधिक कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके. फिंच ने टेस्ट की 10 पारियों में 27.08 के औसत से सिर्फ 278 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक दर्ज हैं.

यह भी पढ़े...

Video: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया का 36 ऑलआउट किया याद, तो भड़के फैंस ने गाबा टेस्ट की दिलाई याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget