एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: बुमराह की बदौलत आसमान में आकाशदीप, राज खुला

IND Vs ENG: आकाशदीप ने डेब्यू पारी में तीन विकेट हासिल किए हैं. आकाशदीप की कामयाबी में बुमराह का रोल है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में तीन विकेट लेकर धमाका करने वाले आकाशदीप ने कामयाबी का श्रेय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दिया. रांची टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद आकाशदीप ने बताया कि बुमराह ने उन्हें क्या सलाह दी थी और कैसे वो पहले टेस्ट में ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रहे. आकाशदीप की बदौलत चौथे टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के 7 विकेट लेकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.

आकाशदीप ने बताया कि वो डेब्यू टेस्ट को लेकर नर्वस नहीं थे. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैं नर्वस नहीं था. मैंने अपने कोच से बात की थी इसलिए मुझे इस मैच से पहले किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ. आगे क्या हो ये तो किसी को नहीं पता है. मैं अपने हर मैच को आखिरी मैच की तरह लेता हूं और मेरी कोशिश बेस्ट परफॉर्म करने की रहती है.''

आकाशदीप ने मचाया धमाल

आकाशदीप ने आगे कहा, ''जसप्रीत बुमराह भाई ने मुझे लैंथ में बदलाव करने की सलाह दी थी. बुमराह भाई ने बताया कि मुझे लैंथ थोड़ी पीछे रखनी चाहिए. यह मैंने किया. हां, नो बॉल पर विकेट मिला, वो मुझे बुरा लगा. मेरी वजह से टीम को नुकसान नहीं होना चाहिए, क्योंकि क्राउली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. शुरुआत में पिच से थोड़ी मदद मिल रही थी. लेकिन बाद में पिच स्लो हो गई. मेरी कोशिश सही एरिया में गेंद डालने की रहेगी.''

बता दें कि इंग्लैंड ने रांची टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने हालांकि 57 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. आकाशदीप ने ये तीनों विकेट लेते हुए क्राउली, डकेट और ओली पोप को पवेलियन वापस भेजा. आकाशदीप चौथे टेस्ट के पहले दिन 17 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget