एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: 'टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान', जानें आकाश चोपड़ा ने क्यों किया यह दावा

Team India Captaincy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा? इसे लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चर्चा चल रही है. आकाश चोपड़ा ने इस मामले में रोहित शर्मा को रेस में सबसे आगे बताया है.

Aakash Chopra On T20 WC 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि रोहित शर्मा ही होंगे. अपने इस दावे के पीछे उन्होंने सबसे बड़ा कारण हार्दिक पांड्या की फिटनेस को बताया है. उन्होंने कहा है कि हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और अब वह सीधे आईपीएल में हिस्सा लेंगे, ऐसे में उनके कप्तान बनने की संभावना न के बराबर है.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश ने कहा, 'संभवतः हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान नहीं होंगे क्योंकि उनके साथ फिटनेस की समस्या है. आप वर्तमान में क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. आप वर्ल्ड कप में अपना टखना मोड़ चुके हैं. आप न तो अफगानिस्तान सीरीज खेल रहे हैं और न ही टेस्ट सीरीज खेलेंगे. अब आप सीधे आईपीएल खेलेंगे. यह बात उनके खिलाफ जाती है.'

आकाश कहते हैं, 'मुझे लगता है कि अभी टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट में कप्तानी रोहित ही जारी रखेंगे. वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत के कप्तान होंगे. अगर आप यह सवाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ठीक बाद पूछते तो निश्चित तौर पर जवाब यही मिलता कि वह अगले टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान नहीं होंगे क्योंकि उस वर्ल्ड कप में जिस तरह से टीम इंडिया 10 ओवर में 60 रन बना पाती थी, उसे देखकर उनका दावा कमजोर रहता. लेकिन अब चीजें बदल गई हैं.'

लंबे अरसे बाद टी20 इंटरनेशनल में लौटेंगे रोहित!
इस साल आईपीएल के ठीक बाद यानी एक जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का घमासान शुरू होगा. वेस्टइंडीज और अमेरिका में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास महज एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज बची है. यह सीरीज इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जानी है.  11 जनवरी से शुरू हो रही इस तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड का ऐलान आज (7 जनवरी) ही हो सकता है. माना जा रहा है कि इस सीरीज से रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: टंकी तोड़ शॉट से पिच पर आ गई बाढ़, टेंशन में आ गए बल्लेबाज; आकाश चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार वीडियो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget