एक्सप्लोरर

भारत 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, सेमीफाइनल में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी; अकेले विराट ने तोड़े 5 रिकॉर्ड

IND vs AUS Semifinal: भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. इस मैच में Virat Kohli ने अकेले ही कई बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.

Virat Kohli Records IND vs AUS Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारत का कुल पांचवां फाइनल होगा. इस मैच में विराट कोहली ने 84 रन की पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड बना डाले हैं. विराट चाहे अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन यहां आइए जानते हैं उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जो सेमीफाइनल मुकाबले में विराट ने अपने नाम किए हैं.

विराट कोहली ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

वनडे में चेज करते हुए 8000 रन- विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 8,000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि अपने करियर के 159वें मैच में हासिल की है. विराट से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने चेज करते हुए वनडे मैचों में 8,000 से अधिक रन बनाए थे.

वनडे में सबसे ज्यादा कैच- विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नाथन एलिस और जोश इंग्लिश का कैच पकड़ा. अब उनके नाम वनडे क्रिकेट में 161 कैच हो गए हैं, उन्होंने रिकी पोंटिंग (160 कैच) को पीछे छोड़ा.

ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में सबसे 1,000 रन- ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली 1,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनके नाम अब ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों (क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल) में मिलाकर 1,023 रन हो गए हैं. 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन - विराट कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब 746 रन हैं. इससे पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन थे, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 701 रन बनाए थे.

ICC वनडे टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा फिफ्टी - विराट कोहली ICC वनडे टूर्नामेंट्स में कुल मिलाकर 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने यह कारनामा केवल 53 पारियों में कर दिखाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने ICC वनडे टूर्नामेंट्स की 58 पारियों में 23 फिफ्टी लगाई थीं.

यह भी पढ़ें:

2013, 2017 और अब..., भारत ने लगाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हैट्रिक, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे विराट कोहली

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget