एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाक मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को आमने-सामने होगी. वहीं, इस मैच में विराट कोहली और बाबर आजम समेत इन खिलाड़ियों पर नजरें होंगी.

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के मुकाबले शुरू होने में तकरीबन 7 दिनों का वक्त बच गया है. एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त को हो जाएगी, जबकि भारत और पाकिस्तान की टीम 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होगी. भारतीय दिग्गज विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. हालांकि, इस टूर्नामेंट के जरिए किंग कोहली फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. चलिए नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर जो अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं.

बाबर आज़म

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में खासा प्रभावित किया है. बाबर आजम के टी20 करियर की बात करें तो यह खिलाड़ी अब तक 74 इंटरनेशनल मैच खेल चुका है. बाबर आजम इंटरनेशनल टी20 मैचों में 45.33 की औसत और 129.45 के स्ट्राइक रेट से 2686 रन बना चुके हैं. पाकिस्तानी टीम को अपने कप्तान से एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भले खराब फॉर्म से गुजर रहे हों, लेकिन इस खिलाड़ी की काबिलियत से दुनिया वाकिफ है. अगर विराट कोहली फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहते हैं तो भारतीय टीम की दावेदारी बेहद मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर विराट कोहली के टी20 करियर की बात करें तो यह दिग्गज बल्लेबाज अब तक 99 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 50 से ज्यादा औसत और 137.66 के स्ट्राइक रेट से 3308 रन बना चुका है.

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. वहीं, इस खिलाड़ी के करियर की बात करें तो यह पाकिस्तानी खिलाड़ी अब तक 56 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुका है. रिजवान ने 56 इंटरनेशनल टी20 मैच में 50.36 की औसत और 128.84 के स्ट्राइक रेट से 1662 रन बना चुका है. पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में रिजवान ने शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच जिताया था.

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, इस वजह से भारतीय कप्तान को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है. चूंकि, विराट कोहली खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में रोहित शर्मा के ऊपर भारतीय फैंस की निगाहें होंगी. रोहित शर्मा अब तक 132 इंटरनेशनल टी20 मैच केल चुके हैं. भारतीय कप्तान ने 132 टी20 इंटरनेशनल मैच में 31.7 की औसत और 140.27 की स्ट्राइक रेट से 3487 रन बनाए हैं.

हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी तूफानी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में योगदान के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक पांड्या अब तक 67 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुके हैं. भारतीय ऑलराउंडर ने 67 इंटरनेशनल टी20 मैच में 23.17 की औसत और 144.04 की स्ट्राइक रेट से 834 रन बनाए हैं. दरअसल, यह भारतीय ऑलराउंडर अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए जाना जाता है.

युजवेंद्र चहल

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की. युजवेंद्र चहल अब तक 62 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुके हैं. इस लेग स्पिनर ने 62 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 23.95 की औसत और 8.1 की इकॉनमी से 79 विकेट अपने नाम किया है. साथ ही इस गेंदबाज में अकेले दम पर मैच का रूख बदलने की काबिलियत है.

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2022: इन पांच तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें, बल्लेबाजों के लिए बन सकते हैं कहर

Asia Cup 2022: शाहीन की जगह वहाब को मौका देने की मांग पर पूर्व कप्तान बोले- वसीम भाई को भी खुद को साबित करना पड़ा था...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget