एक्सप्लोरर

INDvsAUS: आज सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया


INDvsAUS: आज सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडियासौजन्य: BCCI

इंदौर: पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में होने वाले तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.


वहीं आस्ट्रेलिया मेजबान टीम को रोकने की पूरी कोशिश करेगी. इस मैच में जीत आस्ट्रेलिया के सीरीज में वापसी के रास्ते को खुला रखेगी.


भारत ने चेन्नई और कोलकाता में जीत के साथ 2-0 की बढ़त बना ली है. एक और जीत सीरीज उसकी झोली में लाकर रख देगी.


रैंकिंग में बादशाह बन चुकी भारतीय टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने और इस सीरीज में 2-0 की बढ़त दिलाने में उसके बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का खास योगदान है.


दोनों मैचों में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को आसान लक्ष्य से वंचित रखा था. आस्ट्रेलिया को खासकर भारत के स्पिनरों को खेलने में विशेष परेशानी हो रही है. दो मैचों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं. कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है.


कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए बल्लेबाजी में मध्यक्रम का न चल पाना परेशानी का सबब है. पहले मैच में महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या ने टीम को बचाया तो दूसरे मैच में कोहली और अजिंक्य रहाणे के सिवाए कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका.


ऐसे में रोहित शर्मा, केदार जाधव, मनीष पांडे के बल्लों का खामोश रहना टीम की परेशानी है.


वहीं आस्ट्रेलिया के लिए भी एक तरह से बल्लेबाजों का न चल पाना सबसे बड़ी चिंता है. दोनों मैचों में उसके बल्लेबाज आसान से लक्ष्य के सामने ढेर हो गए.


पिछले मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस ने जरूर अर्धशतक जड़े थे, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी थे. टीम के लिए डेविड वार्नर का चलना बेहद जरुरी हो गया है.


टीमें: 


भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी.


आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन अगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कल्टर नाइल, ग्लैन मैक्सवेल, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एरॉन फिंच.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget