एक्सप्लोरर

IPL ऑक्शन में रवि अश्विन को हर कीमत पर अपने साथ जोड़ने को तैयार CSK! जानें इसके पीछे की 3 बड़ी वजहें

Ravi Ashwin In IPL Mega Auction 2025: एक बार फिर रवि अश्विन अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं. इससे पहले रवि अश्विन 8 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं.

Why CSK Should Target Ravi Ashwin: क्या आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खेलेंगे? बीसीसीआई की आईपीएल रिटेनशन नियम क्या होंगे? इस तरह के सवाल लगातार चल रहे हैं, लेकिन इस बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है. रवि अश्विन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर रवि अश्विन अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं. इससे पहले रवि अश्विन 8 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. आज हम आपको बताएंगे वो 3 बड़े कारण जिसके आधार पर माना जा रहा है कि रवि अश्विन फिर से अपनी पुरानी टीम की जर्सी में दिख सकते हैं.

स्पिन डिपार्टमेंट को मिलेगी मजबूती

रवि अश्विन को मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में गिना जाता है. इसकी झलक बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में देखने को मिली थी. पिछले सीजन आईपीएल में देखा गया कि चेन्नई सुपर किंग्स क्वॉलिटी स्पिन बॉलिंग ऑप्शन नहीं होने से जूझ रही है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के पास रवीन्द्र जडेजा, मोईन अली और मिचेल सैंटनर जैसे स्पिनर हैं, लेकिन यह देखना मजेदार होगा कि क्या इन दोनों स्पिनरों को सीएसके रिटेन करती है? इसके अलावा अगर राजस्थान रॉयल्स रवि अश्विन को रिलीज करती है तो इस बात के पूरे आसार हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ी को फिर से शामिल करने के लिए जोर लगाएगी.

लोअर ऑर्डर को मिलेगी मजबूती...

पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ रवि अश्विन ने शतक लगाकर साबित किया कि वह मुश्किल हालात में बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 6 बार शतक का आंकड़ा पार कर चुके हैं. वहीं, रवि अश्विन के आईपीएल आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने 211 मैचों में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस तरह रवि अश्विन गेंदबाजी के अलावा लोअर ऑर्डर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं.

लोकल ब्यॉय फैक्टर

रवि अश्विन का जन्म चेन्नई में हुआ. उन्होंने अपनी पूरी क्रिकेट चेन्नई में खेली. इसके बाद वह आईपीएल में लंबे वक्त तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे. महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की कामयाबी में रवि अश्विन का बड़ा योगदान माना जाता है. बहरहाल, इन तमाम वजहों से माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में रवि अश्विन को अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

ये भी पढ़ें-

BCCI आज IPL रिटेनशन पॉलिसी का कर सकती है ऐलान, अब तक RTM पर रूख साफ नहीं

IPL ऑक्शन इतिहास में RCB की 3 सबसे बड़ी गलती, इन खिलाड़ियों ने टीम का किया बेड़ा गर्क!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया दूसरा झटका, 16 रनों पर गिरा दूसरा विकेट
LIVE: भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया दूसरा झटका, 16 रनों पर गिरा दूसरा विकेट
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
IPL के सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 44 मैचों में मिली सिर्फ इतनी जीत
IPL के सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 44 मैचों में मिली सिर्फ इतनी जीत
आज के दिन हुई थी IPL की शुरुआत, जानें कितने खिलाड़ी पहले सीजन से अब तक खेल रहे
आज के दिन हुई थी IPL की शुरुआत, जानें कितने खिलाड़ी पहले सीजन से अब तक खेल रहे

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lucknow: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
लखनऊ: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
बॉलीवुड की लेडी धुरंधर, ये हैं टॉप 7 फीमेल डायरेक्टर, जिन्होंने दी एक से बढ़कर एक धांसू फिल्म
बॉलीवुड की लेडी धुरंधर, ये हैं टॉप 7 फीमेल डायरेक्टर, जिन्होंने दी एक से बढ़कर एक धांसू फिल्म
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
कुछ बड़ा होने वाला है? शाम 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
कुछ बड़ा होने वाला है? शाम 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
मशरूम की इस खास वैरायटी ने बदली किसानों की किस्मत, एक किलो की कीमत 40 हजार रुपये
मशरूम की इस खास वैरायटी ने बदली किसानों की किस्मत, एक किलो की कीमत 40 हजार रुपये
Embed widget