एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इन 3 प्लेयर्स को बाहर करने पर भारत की जीत हो जाएगी लगभग पक्की, जानें कैसी होनी चाहिए प्लेइंग XI

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी एक-एक से बराबरी पर हैं. तीसरा मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है.

India vs Australia 3rd Test Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक-एक से बराबरी पर हैं. यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका परिणाम कहीं ना कहीं तय कर देगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया प्रवेश करेगी या ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी. एडिलेड टेस्ट को देख पता चला कि भारतीय टीम में ना केवल बैटिंग बल्कि बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी कई खामियां हैं. तो आइए ऐसे तीन प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें ड्रॉप करने से भारतीय टीम की किस्मत चमक सकती है.

1. रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन अब तक टेस्ट क्रिकेट में 537 विकेट ले चुके हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके आंकड़े बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर उन्होंने 40 विकेट तो लिए हैं, लेकिन उनका गेंदबाजी औसत 42 से भी अधिक है. जब वॉशिंगटन सुंदर बढ़िया फॉर्म में चल रहे थे, इसके बावजूद एडिलेड टेस्ट में अश्विन का प्लेइंग इलेवन में चयन खराब मैनेजमेंट को दर्शाता है. सुंदर पिछले 3 टेस्ट मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं और निःसंदेह किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज की तरह बैटिंग करते हैं.

2. केएल राहुल

केएल राहुल ने पर्थ टेस्ट में काफी बढ़िया बैटिंग की और दोनों पारियों में कुल मिलाकर 103 रन बनाए थे. इसी के चलते रोहित शर्मा ने ओपनिंग में अपना स्थान छोड़कर छठे क्रम पाए बैटिंग की थी, लेकिन एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को इस क्रम में बदलाव का खामियाजा भी भुगतना पड़ा. रोहित को दोबारा यशस्वी जायसवाल के साथ फिर से ओपनिंग करनी चाहिए और मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान छठे क्रम पर खेलते हुए अब तक दो अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं. सरफराज भारतीय टीम के लिए बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं क्योंकि वो अब तक चार से आठवें क्रम तक भी बैटिंग कर चुके हैं.

3. हर्षित राणा

हर्षित राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने 4 विकेट लिए थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की. वो भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बन चुके थे. अब तीसरा मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है, जहां पिच में तेज उछाल देखने को मिलता रहा है. ऐसे में संभव ही प्रसिद्ध कृष्णा अधिक प्रभावशाली साबित हो सकते हैं. उनका गेंदबाजी एक्शन हर्षित से अलग है, जिसके जरिए वो पिच से अधिक उछाल का अधिक फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का ब्रिसबेन तीसरा टेस्ट, कोहली-रोहित यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget