भारतीय मूल के क्रिकेटर पर 20 साल का बैन
भारतीय मूल के क्रिकेटर पर 20 साल का बैन


नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रिका की टी-20 वर्ल्डकप टीम का हिस्सा रह चुके और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ खेल चुके क्रिकेटर को मैच फिक्सिंग के आरोप में 20 साल के लिए बैन कर दिया है.
मैच फिक्सिंग के इस सनसनीखेज खुलासे ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को हिला कर रख दिया है. भारतीय मूल के इस दक्षिण अफ्रिकी क्रिकेटर का नाम गुलाम बोदी है.
गुलाम बोदी पर घरेलु टी-20 टुर्नामेंट में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है बोदी लायंस टायटंस डॉलफिन की तरफ से खेलते हैं. गुलाम बोदी पर क्रिकेट साउथ अफ्रिका सहिंता 4.7.1 के तहत आरोपी बनाया है. बोदी को जनवरी 2016 में खेले गए घरेलू टी-20 टुर्नामेंट के दौरान फिक्सिंग के गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था.
गुलाम बोदी ने अपने इंटरनेशल करियर में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 2 वनडे और एक टी-20 मैच खेला है. इन्होंने अपने वनडे करियर का आगाज 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था. जबकि वेस्टइंडिज के खिलाफ एक मात्र टी- 20 मैच में नजर आए थे.
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2000 में दक्षिण अफ्रिकी क्रिकेटर हर्सल गिब्स को मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे और उन पर 6 महिने का बैन लगाया था.
Source: IOCL
















