एक्सप्लोरर

क्रिकेटरों के पोस्टर हटाने पर पीसीबी ने निराशा जाहिर की, कहा- खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए

वसीम ने कहा कि पीसीबी इस मसले को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले महीने दुबई में होने वाली बैठक में उठाएगी.

नई दिल्ली: पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है. इस तनाव का असर खेल पर भी देखने को मिल रहा है. जवानों की शहादत को सलान करते हुए पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली में रविवार को इमरान खान और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर हटा दिए थे. पाकिस्तान क्रिकेट क्रिकेट बोर्ड ने इस कदम पर निराशा जाहिर की है.

पीसीबी के निदेशक वसीम खान ने एक बयान में कहा है कि क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों को एक साथ लाने का काम किया है. उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, पाकिस्तान सुपर लीग की डिजिटल कवरेज को ब्लॉक कर देना साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तथा मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ पाकिस्तान के अन्य दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के पोस्टर ऐतिहासिक क्लबों और स्थानों से हटा देना बेहद निराशाजनक कदम है."

वसीम ने एक बयान में कहा, "पीसीबी ने मौजूदा स्थितियों को देखा है और वह इन सभी मामलों पर अपनी निराशा जाहिर करना चाहती है क्योंकि हमारा मानना है और हमने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि क्रिकेट और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए. इतिहास हमें बताता है कि खेल खासकर क्रिकेट ने हमेशा लोगों और देशों के बीच पुल का काम किया है."

वह हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पीसीबी सोमवार तक पीसीएल को लेकर नया साझेदार ढ़ूंढ लेगा. उन्होंने हालांकि इस बात पर निराशा जाहिर की है कि भारतीय प्रशंसक पीएसएल नहीं देख पाएंगे.

उन्होंने कहा, "हमें आईएमजी रिलायंस ने बता दिया है कि वह पीएसएल-2019 में हमारे साझेदार नहीं होंगे. पीसीबी के पास हमेशा से दूसरा विकल्प तैयार रहता है. हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सोमवार तक हम नए साझेदार का ऐलान कर देंगे."

वसीम ने कहा कि पीसीबी इस मसले को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले महीने दुबई में होने वाली बैठक में उठाएगी. उन्होंने कहा, "पीसीबी इस मामले को बीसीसीआई और अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी समिति की बैठक में उठाएगी."

पुलवामा हमला: मोहाली क्रिकेट स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget