एक्सप्लोरर

Exclusive: कोरोना वायरस पर बोले सौरव गांगुली- हर जंग की तरह ये लड़ाई भी हम ज़रूर जीतेंगे 

कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में दुनिया भर से खेल जगत से जुड़े हुए कई दिग्गज लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है. ऐसे में बीसीसीआई ने प्रधानमंत्री रिलीफ फण्ड में 51 करोड़ रुपये देने का एलान किया है. एबीपी न्यूज़ के साथ एक खास बातचीत में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि आगे भी देश के लिए हम कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. इस बातचीत के कुछ अंश इस खबर में पढ़ें.

सवाल- बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है . देश एक खराब समय से गुज़र रहा है . इस समय देश के साथ ये लड़ाई में सबको शामिल होना है सबको. क्या कहेंगे आप ?

सौरव - ये एक ऐसी स्थिति है जो इससे पहले किसी ने भारत या पूरी दुनिया में नहीं देखी है. मैं अभी 46 साल का हो गया हूं लेकिन ज़िन्दगी में पहली बार इस तरह के परिस्थिति के सामने हूं. सिर्फ बीसीसीआई नहीं बल्कि हर इंसान को हर संस्था को अब योगदान देना है. अपने हिसाब से सभी देश के साथ ये जंग में शामिल होने केलिए कोशिश भी कर रहे हैं. भारत की यही खासियत है. जब जब देश मे संकटकाल आता है सब अपने अपने हिसाब से आगे आकर लड़ाई में शामिल होते हैं. इसबार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. पूरे देश को मेरे तरफ से बधाई की वो सौ फीसदी कोशिश कर रहे हैं. मैंने आज देखा टाटा ग्रुप भी 500 करोड़ देने का एलान किया है. बहुत सारी कंपनिया आगे आ रही हैं , सबको मेरे तरफ से बधाई . बीसीसीआई इस जंग में शामिल होकर खुदको खुश किस्मत समझता है. सवाल- दादा , क्रिकेट हो या क्रिकेट के बाहर. लोग आपको आपके लीडरशिप के लिए जानते हैं. फिलहाल लोग बहुत डिप्रेशन में है . कामकाज खोने का डर भी है उनमें . बहुत गरीब लोग बड़े शहरों से गांव वापस जा रहे हैं क्यों कि शहर में अब कोई काम नहीं है. आगे क्या होगा किसीको भी पता नहीं है. ऐसे में आप सबको क्या कहना चाहेंगे. खुदको कैसे मोटीवेट करें ?

सौरव - चिंता ना करें. सब ठीक हो जाएगा. ये मुश्किल समय ज़रूर निकल जायेगा. में समझता हूं सबके मन मे क्या चल रहा है. लेकिन मेरा विश्वास है कि सबका जॉब रहेगा. जो कंपनियां चला रहे हैं, बाकी सेक्टर के बड़े लेवल के लोग है सब इस स्तिथि को समझ रहे हैं. मेरे हिसाब से कोई गलत स्टेप कोई नही उठाएंगे क्योंकि हमारे देश ऐसा ही है. सब घर पर रहें, सुरक्षित रहने की कोशिश करें. इस हालात से हम ज़रूर निकल जाएंगे और फिर अच्छे दिन देखेंगे.

सवाल- आपने खुद भी 50 लाख रुपये देने का एलान किया है. अगले दो दिन में आप गरीब लोगों लोगो खाना खिलाने भी जाएंगे, इसके बारे में हमे बताएं ?

सौरव - जितना भी कर सकता हूं मेरे तरफ से ये पएक प्रयास है. आशा करेंगे लोगों को इससे मदद मिले. एक अच्छा कल देखने का सपना है.

अभी भी 17 दिन घर पर रहना है . क्या करना है लोगों को , आप कोई टिप्स देना चाहेंगे. कैसे खुदको मेंटली और फिजिकली पॉजिटिव रखना है ?

सौरव - इसको एक छुट्टी समझे. जो आफिस में काम करते हैं, उनको सैलरी मिलेगी. ऐसी 21 दिन के छुट्टी उनको आगे शायद कभी नहीं मिलेगी और इससे वो देश के हित में भी योगदान दे रहे हैं घर पर रहकर इतना कंट्रीब्यूट करने का मौका कब मिलता है. जब हालात सुधार जाएंगे तो फिरसे काम करने का बहुत मौका मिलेगा.

सवाल- तो ये जंग हम जीतेंगे .... सौरव - ज़रूर जीतेंगे. ये देश हर जंग जीता है और ये भी जीतेगा. हम पूरे दुनिया के सामने एक मिसाल कायम करेंगे.

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए आगे आए सौरव गांगुली, 50 लाख रुपये दान दिए

Coronavirus से लड़ाई में BCCI आया आगे, PM-CARES फंड में दिए 51 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह
एथलीट नीरज यादव आत्महत्या में नया मोड़, पुलिस को प्रेम प्रसंग का संदेह
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget