एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था.

कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह को खून में आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत स्थिर है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बीस अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था. इन पांच खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं.

साइ ने बयान में कहा, ''10 अगस्त (सोमवार) की रात को जांच के दौरान पता चला कि मनदीप सिंह के खून में आक्सीजन का स्तर सामान्य से कम है जो इस बात का संकेत है कि वह कोविड के मामूली स्तर से औसत स्तर की ओर बढ़ रहे हैं.'' बयान के अनुसार, ''परिसर में मौजूद साइ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.''

खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है.

पच्चीस साल के मनदीप ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल दागे हैं. वह 2018 में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. साइ के अनुसार एक महीने के ब्रेक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरू पहुंचने के दौरान खिलाड़ी इस संक्रमण का शिकार हुए.

साइ ने बताया कि खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है. भारत में अब तक इस वायरस से 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बीसीसीआई ने निकाला टेंडर

केरल के पूर्व स्पिनर अनंतपद्मनाभन आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायरों के पैनल में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget