एक्सप्लोरर

Sudhir: बचपन में हुए थे पोलियो का शिकार, अब कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड; ऐसी है इस पैरा पावरलिफ्टर की कहानी

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा पावलिफ्टिंग में गोल्ड दिलाने वाले सुधीर बचपन से पोलियोग्रस्त रहे हैं.

Sudhir Para Powerlifter: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में गुरुवार को पैरा-पावरलिफ्टिंग ( Para Powerlifting) में भारत को गोल्ड मेडल हासिल हुआ. यह मेडल 27 वर्षीय सुधीर (Sudhir) ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में दिलाया. उन्होंने 212 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ गोल्ड जीता. यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा.

कॉमनवेल्थ गेम्स में यह इतिहास रचने वाले सुधीर बचपन में ही पोलियो का शिकार हो गए थे. महज 5 वर्ष की उम्र में पोलियो ने उन्हें दिव्यांग बना दिया. कुछ साल तो ऐसे ही बीत गए लेकिन बाद में उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए पावरलिफ्टिंग शुरू की. इस खेल ने उन्हें हौंसला दिया औ और धीरे-धीरे यह खेल उनके लिए नया जीवन बन गया.

लगातार सात साल से हैं नेशनल चैंपियन 
18 साल की उम्र में सुधीर ने पावरलिफ्टिंग शुरू की थी. और महज तीन साल की मेहनत में वह इस स्पर्धा में नेशनल चैंपियन बन गए. साल 2016 में उन्होंने नेशनल लेवल पर गोल्ड जीता. इसके बाद सुधीर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. वह एक के बाद एक बड़े टूर्नामेंट्स में अपना नाम दर्ज कराते रहे. सुधीर पिछले लगातार सात साल से नेशनल्स में पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतते आ रहे हैं. 

'स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ इंडिया' का खिताब भी जीत चुके हैं
हरियाणा के सोनीपत में एक किसान परिवार में जन्मे सुधीर कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर मेडल ला चुके हैं. 2019 में हुए एशियाई पैरा गेम्स में वह ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. इसके बाद वर्ष 2021 में दक्षिण कोरिया में एशिया-ओसियाना ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था. सुधीर दो बार 'स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ इंडिया' का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget