एक्सप्लोरर

Watch: लाइव मैच में कमेंटेटर ने कोहली से की विंबलडन चैंपियन Carlos Alcaraz की तुलना! वीडियो वायरल

Carlos Alcaraz: कार्लोस अल्कराज 14 जुलाई को दूसरी बार विंबलडन के चैंपियन बनने के बाद से ही सुर्खियों में हैं. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Commentator compared Carlos Alcaraz to Virat Kohli: पूरी दुनिया को विंबलडन 2024 का चैंपियन मिल गया है. विंबलडन 2024 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लंदन के सेंटर कोर्ट में खेला गया, जिसमें सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना स्पेन के कार्लोस अल्कराज से हुआ. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें कार्लोस अल्कराज तीन सेटों में विंबलडन 2024 की ट्रॉफी जीतने में सफल रहे.

बता दें कि कार्लोस अल्कराज इस जीत के बाद विंबलडन के दो बार के चैंपियन बन गए हैं. इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कमेंटेटर कार्लोस अल्कराज की विराट कोहली से तुलना कर रहे हैं.

'कोहली' जैसी प्रतिभा: कमेंटेटर
दुनिया भर में 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी की शानदार जीत का जश्न मनाया जा रहा है. इसी बीच एक पुराने क्ले कोर्ट इवेंट का एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. वीडियो में कार्लोस अल्काराज को स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas) के खिलाफ खेलते हुए दिखाया गया है. जहां अल्काराज ने प्रभावशाली सर्विस की और विपरीत कोर्ट से एक शक्तिशाली फोरहैंड शॉट लगाया.

मैच के दौरान कमेंटेटर ने अल्कराज की प्रतिभा की तुलना क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली और बास्केटबॉल के दिग्गज माइकल जॉर्डन से करते हुए कहा, "यह ऐसा है जैसे क्रिकेट में विराट कोहली या माइकल जॉर्डन को देखना."

कार्लोस अल्कराज की उपलब्धियां
कार्लोस अल्काराज को एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स द्वारा पुरुष सिंगल में विश्व नंबर 1 का दर्जा दिया गया है, और फिलहाल वे विश्व नंबर 3 पर हैं. अल्काराज ने 15 एटीपी टूर-लेवल सिंगल्स खिताब जीते हैं, जिनमें चार ग्रैंड स्लैम और पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब शामिल हैं.

चार ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके हैं कार्लोस अल्कराज
कार्लोस अल्काराज ने 14 जुलाई 2024 को अपना दूसरा विंबलडन खिताब जीता. इससे पहले वे पहली बार विंबलडन 2023 की ट्रॉफी जीतने में सफल रहे थे. अल्काराज फ्रेंच ओपन 2024 की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं. उन्होंने यूएस ओपन 2022 के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था. ये सभी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स के खिताब हैं.

यह भी पढ़ें:
Wimbledon Final 2024: Carlos Alcaraz की दूसरी जीत पर सचिन तेंदुलकर का सलाम! बोले- टेनिस पर राज करेगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget