एक्सप्लोरर

जामिया छात्रों के समर्थन में इरफान पठान, बोले- 'भावनाएं व्यक्त करने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं'

इरफान पठान ने किया जामिया छात्रों का समर्थन किया जिसके बाद उनसे सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछे गए जिसका उन्होंने जवाब दिया है.

नई दिल्ली: जामिया के छात्रों का समर्थन करने को लेकर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. हालांकि उन्होंने उन्हें सानदार तरीके से जवाब दिया है. इरफान पठान ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्यार बांटे. इस दौरान उन्होंने कई किस्से भी बताए.

उन्होंने कहा,'' जब मैं 2004 में फ्रेंडशिप टूर के लिए पाकिस्तान गया तो मैं राहुल द्रविड़, एल बालाजी और पार्थिव पटेल के साथ लाहौर के एक कॉलेज में गया. एक सवाल-जवाब के राउंड में 1,500 छात्रों ने भाग लिया. एक लड़की ने मुझसे पूछा कि मैं मुस्लिम होने के बावजूद भारत के लिए क्यों खेलता हूं? मैंने कहा कि मैं भारत के लिए खेलकर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं. यह मेरा देश है, और मैं इसका प्रतिनिधित्व कर के भाग्यशाली, गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह मेरा मुल्क, मेरा देश, एक ऐसा स्थान है जहां से मेरे पूर्वज आते हैं. मेरा जवाब सुनकर वहां सभी ने ताली बजाई.''

उन्होंने आगे कहा,'' अगर मैं पाकिस्तान में एक खुली सभा में यह बोल सकता हूं तो मुझे अपने देश में किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है कि मैं क्या महसूस करूं. मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. कुछ लोगों को इसका एहसास होना चाहिए. जब मैं भारत के लिए गेंदबाजी करने के लिए दौड़ा तो मुझे नहीं लगा कि मैं मुस्लिम हूं. मैं कुछ भी करने से पहले एक भारतीय हूं.''

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके इरफान पठान ने पुलिस लाठीचार्च में घायल जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर चिंता जताई थी. ये छात्र नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ रविवार शाम प्रदर्शन कर रहे थे. पठान ने ट्वीट किया, "राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल हमेशा चलता रहेगा, लेकिन मैं और हमारा देश जामिया के छात्रों के लिए चिंतित है." उन्होंने कहा कि जब पुलिस वालों ने देखा कि उन पर पत्थरबाजी की जा रही है तो उन्होंने ऐसा करने वालों को पहचानने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें- सीलमपुर हिंसा: ड्राइवर को थी बस पर हमले की आशंका, अपनी सूझ बूझ से स्कूली बच्चे को बचाया राशिफल, 18 दिसंबर बुधवारः कर्क राशि के जातक बढ़ाएं सामाजिक दायरा, मेष से मीन राशि तक के लोग जानें अपना भाग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget