एक्सप्लोरर

पुजारा ने शेयर किया बेहद मजेदार वीडियो, अश्विन का मजाकिया अंदाज देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

टेस्ट टीम के मुख्य सदस्य रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. जबकि वनडे से अलग बाकी दोनों फॉर्मेट के लिए बचे प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया में ही अभ्यास में जुटे हैं और नेट्स और जिम में पसीना बहा रहे हैं. बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. इस बीच टेस्ट टीम के मुख्य सदस्य रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में पुजारा वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनके पीछे खड़े होकर अश्विन उनकी नकल करते नजर आ रहे हैं. पुजारा डंबल के साथ एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं जबकि अश्विन को बिना डंबल के पुजारा की एक्सरसाइज की नकल उतारते देखा जा सकता है. पुजारा ने इस मजेदार वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. पुजारा द्वारा शेयर यह वीडियो एक फैन ने दोबारा शूट कर अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है. पुजारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''चेला गुरू का अनुसरण करते हुए." साथ ही कैप्शन के साथ एक लाफ्टर वाला इमोजी भी बनाया.

पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चला था पुजारा का बल्ला पुजारा को टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. जब भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब पुजारा टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. भारत ने मेजबान की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती थी. अश्विन की बात करें तो वह अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिये जाने जाते हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी. दोनों टीमों के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा, जिसमें कोहली टीम का नेतृत्व करेंगे और पैर फिर वह भारत वापस लौट आएंगे. पिछली बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था उस वक्त डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ टीम का हिस्सा नहीं थे. वे दोनों वापस आ गए हैं और खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं. भारत के खिलाफ पहले वनडे में डेविड वार्नर ने 69 रन बनाए और स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget