एक्सप्लोरर

CSKvRR: शेन वाटसन के शतक से सीएसके ने नए घर में किया जीत से आगाज़

शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया.

नई दिल्ली/पुणे: शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 18.3 ओवर में 140 रन पर समेटकर 64 रन से मैच जीत लिया. चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 32 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. टीम इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट खोती चली गई और चेन्नई के लक्ष्य से 64 रन दूर रह गई. राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 45 रन बनाए. उन्होंने 37 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के दम पर 45 रन बनाए. जोस बटलर ने 22 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 16 रन का योगदान दिया. चेन्नई की तरफ से दीपक चहर ने 30 रन पर दो विकेट, शार्दुल ठाकुर ने 18 रन पर दो विकेट, ड्वेन ब्रावो ने 16 रन पर दो विकेट और कर्ण शर्मा ने 13 रन पर दो विकेट लिए. वाटसन और इमरान ताहिर को 1-1 विकेट मिला.
CSKvRR: शेन वाटसन के शतक से सीएसके ने नए घर में किया जीत से आगाज़
इससे पहले, ओपनर शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के दम पर चेन्नई ने पांच विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया. वाटसन ने 57 गेंदों पर नौ चौकों और छह छक्कों की बदौलत 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. वह पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. आईपीएल में वाटसन का यह सर्वोच्च स्कोर है. लीग के 11वें सीज़न में शतक जमाने वाले वाटसन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाए थे. पहली बार राजस्थान के खिलाफ खेल रहे वाटसन इससे पहले लीग में राजस्थान टीम का हिस्सा हुआ करते थे और उन्होंने एक बार चेन्नई के खिलाफ भी शतक लगाया था. अब लीग के 11वें संस्करण में वाटसन ने चेन्नई की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ शतक बनाया. वाटसन ने अंबाती रायडु (12) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन, रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20, सैम बिलिंग्स (3) के साथ चौथे विकेट के लिए 10 और ब्रावो के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की. वाटसन के अलावा दो मैचों के बाद फिर से टीम में लौटे सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर नौ चौकों के दम पर 46 रन बनाए. ड्वेन ब्रावो ने 16 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 24 रन का योगदान दिया. चेन्नई ने आखिरी पांच ओवरों में 44 रन जोड़े. राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने चार ओवर में मात्र 20 रन देकर तीन विकेट और बेन लॉगिन ने 38 रन पर दो विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget