एक्सप्लोरर

बल्ले के आकार में बदलाव से खेल पर पड़ेगा असर: राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज कहा कि बल्ले की मोटाई सीमित करने को लेकर आईसीसी के नये नियमों का क्रिकेट के खेल पर असर होगा.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज कहा कि बल्ले की मोटाई सीमित करने को लेकर आईसीसी के नये नियमों का क्रिकेट के खेल पर असर होगा. नये नियमों के तहत बल्ले की मोटाई को सीमित किया गया है. बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने की कवायद के तहत बल्ले की चौड़ाई 108 मिलीमीटर से अधिक नहीं होगी जबकि किनारों पर इसकी मोटाई 40 मिलीमीटर और बीच में 67 मिलीमीटर से अधिक नहीं होगी. द्रविड़ ने कहा, ‘‘हां, इसका (बल्ले के आकार में बदलाव का) असर होगा. खेल के नतीजों पर असर पड़ेगा. हालांकि बदलाव काफी बड़े नहीं है क्योंकि कुछ ही खिलाड़ी हैं जो ऐसे बल्लों का इस्तेमाल करते हैं तो नये नियमों के तहत नहीं आते. यह अच्छा फैसला है.’’ दायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि बल्ले के आकार के अलावा भी कई ऐसे चीजें है जो खेल को प्रभावित करती हैं. भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज और पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान द्रविड़ ने कहा, ‘‘पिच की प्रकृति और बाउंड्री का आकार भी मायने रखता है.’’ आईसीसी ने खेलने के हालात में कई बदलाव किए हैं जिसमें बल्ले के आकार को सीमित करना भी शामिल है जिससे डेविड वार्नर जैसे बल्लेबाजों को अपने बल्ले में बदलाव करने को बाध्य होना होगा. यह पूछने पर कि क्या वह भविष्य में भारतीय महिला टीम को कोचिंग देना चाहेंगे, भारत ए और अंडर 19 पुरुष टीम के कोच द्रविड़ ने कहा कि महिला टीम के पास पहले ही सर्वश्रेष्ठ सहयोगी स्टाफ है. कार्यक्रम के दौरान मिताली ने अपने बचपन और क्रिकेट करियर के अनुभव साझा किए. महिला आईपीएल टूर्नामेंट के फायदों पर द्रविड़ ने कहा, ‘‘हां, यह अच्छा विचार है. इससे खिलाड़ियों का बड़ा पूल बनेगा तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फायदा होगा.’’ मिताली को हालांकि मलाल है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2005 महिला विश्व कप के फाइनल का वीडियो मौजूद नहीं है. इस मैच में मिताली ने टीम की अगुआई की थी लेकिन आस्ट्रेलिया चैंपियन बना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget