एक्सप्लोरर

क्या द्रविड़ और धोनी की लिस्ट में शामिल होंगे विराट कोहली?

नए साल की नई शुरूआत करने के लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका को पहली बार उसके घर में हराने के लिए इस बार टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. लेकिन सबसे पहले तो केपटाउन में विराट कोहली को अपना लोहा मनवाना होगा.

नई दिल्ली: नए साल की नई शुरूआत करने के लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका को पहली बार उसके घर में हराने के लिए इस बार टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. लेकिन सबसे पहले तो केपटाउन में विराट कोहली को अपना लोहा मनवाना होगा. जी हां, साल 1992 से दक्षिण अफ्रीका दौरा कर रही भारतीय टीम का हाल इस देश में इतना बुरा है कि भारतीय टीम यहां पर महज़ 2 टेस्ट जीत पाई है. जबकि सीरीज़ तो एक बार भी नहीं. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कुल 15 टेस्ट मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है. जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. भारतीय टीम को जिन दो टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल हुई वो टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी की कप्तानी में जीते हैं. 15-18 दिसंबर 2006: दक्षिण अफ्रीका का दौरा करते-करते लंबे अर्से बाद भारतीय टीम ने साल 2006 में पहला टेस्ट मुकाबला जीता. ये मुकाबला टीम इंडिया ने कप्तान राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अपने नाम किया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 249 रन बना दिए. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम महज़ 84 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.
क्या द्रविड़ और धोनी की लिस्ट में शामिल होंगे विराट कोहली?
दूसरी पारी में राहुल की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम 236 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. इसके जवाब में आई दक्षिण अफ्रीकी टीम दूबसी पारी में भी महज़ 278 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसकी मदद से टीम इंडिया ने अफ्रीकी धरती पर अपना पहला टेस्ट जीता. 26-29 दिसंबर 2010: साल 2006 में पहली जीत के बाद भारतीय टीम को दूसरी जीत उसके चार साल बाद नसीब हुई. डरबन में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और टीम इंडिया महज़ 205 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ज़हीर और हरभजन के सामने महज़ 131 रनों पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में बढ़त के अलावा टीम इंडिया ने 228 रन बना डाले. जिससे जवाब मेजबान टीम महज़ 215 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 87 रनों से जीत लिया.
क्या द्रविड़ और धोनी की लिस्ट में शामिल होंगे विराट कोहली?
अब एक बार फिर से विराट कोहली के पास ये मौका आया है कि वो 3 मैचों की इस सीरीज़ में जीत दर्ज करके ना सिर्फ द्रविड़ और धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करें, बल्कि सीरीज़ जीत के साथ टीम इंडिया को अफ्रीका में पहली सीरीज़ जीत का तोहफा दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में फिर से आया पूरन, भारत के खिलाफ मिला मौका; जानें इस खिलाड़ी के बारे में
वेस्टइंडीज टीम में फिर से आया पूरन, भारत के खिलाफ मिला मौका; जानें इस खिलाड़ी के बारे में
भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता
भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
जापान से क्यों क्रिकेट मैच खेल रही टीम इंडिया? भारत की राजदूत ने खोला राज
जापान से क्यों क्रिकेट मैच खेल रही टीम इंडिया? भारत की राजदूत ने खोला राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Arishfa Khan का V को Marriage Proposal, Qazi Touqeer बने ‘Papa’!
Azaad Singh को Khesari Lal Yadav, Masoom Sharma और Elvish Yadav का Support!
Bigg Boss 20: Mahhi Vij-Aamrapali Dubey की Kitchen Fight, Arishfa-Scout का Clash
Man Atisundar: 😱Tanishq Seth की तबीयत बिगड़ने से रुकी शूटिंग! बेहोश होने के बाद ठीक एक्ट्रेस! #sbs
Agni Reveals Yash’s Humble Side, Talks Toxic, Love Lottery & Breaking The ‘Mard Ko Dard Nahi Hota’ Myth

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
असम में अडानी ग्रुप के 48000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, क्यों खास प्रोजेक्ट?
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण', राहुल गांधी के मिमिक्री वीडियो पर बृजभूषण शरण सिंह
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार
Embed widget