एक्सप्लोरर

IPL 11: चोटिल होकर अगले दो मुकाबलों से बाहर हुए सुरेश रैना

पूरे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 11 में दमदार वापसी की है. देश के सबसे अनुभवी कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में येलो ब्रिगेड बेहतरीन रंग में नज़र आ रही है.

नई दिल्ली/चेन्नई: पूरे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 11 में दमदार वापसी की है. देश के सबसे अनुभवी कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में येलो ब्रिगेड बेहतरीन रंग में नज़र आ रही है. टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर अभी तक पॉइंट्स टेबल को टॉप किया है. ये तो बात रही मैदान की, लेकिन मैदान से बाहर सीएसके की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले केदार जाधव की चोट, फिर फाफ डू प्लेसी और मुरली विजय का अनफिट होना, इसके बाद चेन्नई से मैचों का पुणे शिफ्ट होने के बाद सीएसके के लिए एक और बुरी खबर आई है. जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि आईपीएल सुपरहीरो सुरेश रैना अगले दो मुकाबलों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. सुरेश रैना को 10 अप्रेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते वक्त पिण्डली में चोट लगी थी. केकेआर के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रैना पारी के दसवें ओवर नें जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे. तब ही सुनील नारायण की गेंद पर एक रन लेने की कोशिश में उन्हें ये तकलीफ हुई. जिसके तुरंत बाद वो आउट भी गए. इसके बाद अब ये चोट थोड़ी गंभीर बताई जा रही है और किंग्स इलेवन पंजाब(15 अप्रेल) और राजस्थान रॉयल्स(20 अप्रेल) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबलों से रैना बाहर हो गए हैं. यानी अगले 8 दिन में होने वाले दोनों अहम मुकाबलों के प्लेइंग इलेवन में अब सुरेश रैना नहीं खेल पाएंगे. हालांकि सुरेश रैना का बल्ला अब तक आईपीएल के दोनों मुकाबलों में शांत ही रहा है. पहले मैच में मुंबई के खिलाफ वो महज़ 4 रन बना सके, जबकि केकेआर के खिलाफ उनकी पारी 14 रनों पर खत्म हुई. चेन्नई के लिए रैना के बाहर होने की खबर परेशान करने वाली है क्योंकि इस सीज़न के पहले मुकाबले में ही हेम्सट्रिंग इंजरी की वजह से टीम केदार जाधव को खो चुकी है. हालांकि सीएसके के लिए एकमात्र राहत की खबर ये है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी अपनी उंगली की चोट से उबर गए हैं और अगले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं. फाफ डू प्लेसी के अलावा ओपनर मुरली विजय भी अपनी पसली की चोट से उबर आए हैं और वो भी टीम के साथ अगले मुकाबले में जुड़ सकते हैं. इन दोनों अनुभवी स्टार्स के अलावा टीम के पास युवाओं की भी लंबी फौज है. इसमें ध्रुव शौरी, क्षितिज शर्मा, एन जगदैसन और डेविड विली के रूप में प्लेयर्स शामिल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget