एक्सप्लोरर

ब्रैंडन मैक्कलम बने KKR के मुख्य कोच, जैक कैलिस की जगह लेंगे

मैक्कलम दूसरे सीजन में केकेआर की कप्तानी का जिम्मा भी संभाल चुके हैं.

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाया है. मैक्कलम जैक कैलिस के जगह पर टीम के मुख्य कोच का जिम्मा संभालेंगे. आईपीएल के पहले तीन सीजन में मैक्कलम कोलकाता के लिए खेले थे.

मैक्कलम ने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी. दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे आईपीएल में मैक्कलम ने कोलकाता की कप्तानी भी की थी. मैक्कलम इसके अलावा कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की टीम त्रिनिबागो नाइट राइडर्स से भी जुड़े हुए थे. वह इससे 2016 और 2018 के दौरान टीम का हिस्सा भी थे.

मैक्कलम ने मुख्य कोच चुने जाने के बाद कहा, "इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. नाइट राइडर्स और सीपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक महान टीमों में शामिल है. केकेआर और टीकेआर के रूप में हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है और हम दोनों को सफल बनाना चाहते हैं."

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा, "ब्रैंडन लंबे समय से नाइट राइडर्स परिवार का सदस्य रह चुके हैं. उनके नेतृत्व की क्षमता, गुणवत्ता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच, टीम के मुख्य कोच बनने के उपर्युक्त है." कुछ दिन पहले ही मैक्कलम ने ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने का एलान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget