एक्सप्लोरर

ENGvNZ: बोल्ट-साउदी के आगे 58 रनों पर खत्म हुआ इंग्लैंड का 'खेल'

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की शुरूआत ही अंत जैसी हो गई है. ऑक्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम टेस्ट के अपने छठे सबसे कम स्कोर(58 रन) पर ऑल-आउट होकर पवेलियन लौट गई.

नई दिल्ली/ऑकलैंड: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की शुरूआत ही अंत जैसी हो गई है. ऑक्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम टेस्ट के अपने छठे सबसे कम स्कोर(58 रन) पर ऑल-आउट होकर पवेलियन लौट गई. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पिच को भांप लिया और पहले गेदंबाज़ी करने का फैसला किया. जिसे उनके गेंदबाज़ों ने सही साबित कर दिया. मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी एलिस्टर कुक और स्टोनमैन से ही मुश्किलों की शुरूआत हो गई. बोल्ट ने सबसे पहले महज़ 6 रनों के योग पर कुक(5 रन) को लेथम के हाथों कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कप्तान जो रूट तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य के स्कोर पर बोल्ट की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए. एक के बाद एक दो विकेट चटका चुके बोल्ट का कहर यहीं कम नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने डीजे मलान(2 रन) को विकेटकीपर वाटलिंग के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को बेहतरीन शुरूआत दिला दी. इससे पहले इंग्लैंड की टीम कुछ समझ पाती. टिम साउदी ने स्टोनमैन को 11 रनों के निजी स्टोर पर चलता कर दिया. एक छोर पर साउदी और दूसरे छोर पर बोल्ट का कहर पूरी पारी के दौरान कम होता नहीं दिखा. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने लगभग छह महीने के बाद टीम में वापसी कर रहे बेन स्टोक्स को भी नहीं बख्शा. बोल्ट की शानदार गेंद पर बेन स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके और क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए.
ENGvNZ: बोल्ट-साउदी के आगे 58 रनों पर खत्म हुआ इंग्लैंड का 'खेल
महज़ 18 रन के स्कोर पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट गई. जिसके बाद साउदी ने जॉनी बेयरस्टो(0 रन) को आउट किया. बेयरस्टो के जाने के जाने के बाद बोल्ट ने वोक्स को 5 रन के स्कोर पर बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में छठी बार एक पारी में पांच विकेट चटकने का कारनामा किया. वोक्स के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड भी अपना खाता नहीं खोल सके और साउदी का चौथा शिकार बने. 27 रनों के स्कोर पर नौ विकेट गंवाने के बाद अंतिम विकेट के लिए ओवरटन ने जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर अपनी टीम को 50 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन 58 रनों के कुल स्कोर पर पूरी इंग्लैंड की टीम ऑल-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गई. इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच के पहले दिन पहले सेशन में ही आल-आउट हो कर लौट गई. पूरी टीम में महज़ दो बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. जबकि पांच बल्लेबाज़ तो खाता भी नहीं खोल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget