एक्सप्लोरर

Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं है इशांत शर्मा की लव स्टोरी, जानिए, पत्नी प्रतिमा को पहली बार देखकर क्या कहा था

क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं. आज इशांत शर्मा का जन्मदिन है, ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी मुलाकात प्रतिमा से कैसे हुई थी. कैसे दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंधे.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा का आज जन्मदिन है. भारतीय टीम के 6 फुट चार इंच लंबे खिलाड़ी इशांत आज 31 साल के हो गए. इशांत शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि उनका करियर अब तक काफी उतार चढाव भरा रहा है.

12 साल पहले उन्होंने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी. 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में पहला टेस्ट मैच खेला. इसके बाद साल 2007 में ही इशांत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला था. एक साल बाद इस तेज गेंदबाज़ ने टी-20 में भी डेब्यू किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था. फर्स्ट क्लास और रणजी करियर की बात करें तो इशांत ने साल 2006 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ ही  वहां करियर की शुरुआत की थी.

कैसा रहा है अब तक इशांत शर्मा का करियर

इशांत ने अब तक 92 टेस्ट मैच खेले हैं और इन 92 मैचों में उन्होंने 3.19 की इकोनॉमी और 33.56 के औसत के साथ 277 विकेट लिए है. उनका बेस्ट परफॉर्मेंस लॉर्डस के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ है जिसमें उन्होंने 74 रन देकर सात विकेट लिए थे.

वहीं वनडे क्रिकेट में भी इशांत के अपनी गति और स्विंग से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चारो खाने चित किया है. इशांत ने 80 वनडे मैच खेले हैं और 115 विकेट झटके हैं. वहीं टी-20 में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है. इशांत ने 14 टी-20 मैच में 8 विकेट लिए हैं.

'लंबू' के नाम से पहचाने जाते हैं

2 सितंबर 1988 को जन्में इशांत की पहचान उनकी लंबी हाइट की वजह से भी है. 6 फीट 5 इंच की ऊंचाई की वजह से ही इशांत विश्व क्रिकेट में 'लंबू' के नाम से पहचाने जाते हैं. साथी क्रिकेटर तो ड्रेसिंग रूम में उन्हें इसी नाम से ही बुलाते हैं.

लव स्टोरी किसी प्रेम कहानी से कम नहीं

इशांत शर्मा की की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. इशांत शर्मा ने 10 दिसंबर 2016 को भारतीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ शादी की. प्रतिमा सिंह इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं. वह 5 बहनों में सबसे छोटी हैं.

दोनों की पहली मुलाकात के बारे में प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन दिव्या ने एक बार बताया था कि 2013 में दिल्ली में हुए एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में इशांत चीफ गेस्ट बनकर आए थे. वहीं, उनकी मुलाकात प्रतिमा से पहली बार हुई. इस मैच में प्रतिमा को चोट लगी थी और वह खेल नहीं रही थी. उनको स्कोरर का जिम्मा मिला था. इशांत ने उनकी तरफ देखा और कहा '' यहां स्कोरर बहुत सुंदर है'' जब इशांत ने यह बात कही तो वह नहीं जानते थे कि प्रतिमा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं.

Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं है इशांत शर्मा की लव स्टोरी, जानिए, पत्नी प्रतिमा को पहली बार देखकर क्या कहा था

फिर यहीं से दोनों की पहचान हुई और मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा. दिव्या ने दोनों के बारे में बताया था, "इशांत जीजू जब भी खाली रहते, वो प्रतिमा का मैच देखने आते थे. एक साल तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा और दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई."

इशांत से शादी करने से पहले की कहानी बताते हुए उनकी पत्नी प्रतिमा ने एक बार बताया था कि इशांत का नेचर मुझे पहली मुलाकात में ही अच्छा लगा. उन्होंने पहली मुलाकात के बाद मेरा पूरा मैच देखा था. वहीं से हमारी दोस्ती शुरू हुई और कुछ ही महीनों में प्यार में तब्दील हो गई और फिर साल साल 2016 में हमने शादी की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget