एक्सप्लोरर

एंडरसन का दावा- स्टोक्स ने अंपायर से ओवरथ्रो के 4 रन वापस लेने की अपील की थी

आखिरी ओवर में ओवरथ्रो की वजह से इंग्लैंड को 4 अतिरिक्त रन मिले थे जिसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.

लंदन: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर हो रहे विवाद में नया मोड़ आया है. अब सामने आया है कि बेन स्टोक्स के बल्ले से टकरा कर गेंद चार रनों के लिए गई थी उन्होंने खुद ही अंपायरों से कहा था कि वह चार रन वापस ले सकते हैं. यह चार रन इंग्लैंड की न्यूजीलैंड की जीत में काफी निर्णायक साबित हुए थे और इसी को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हो रहा है.

फाइनल मैच के अंतिम ओवर में 242 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दो रन दौड़ कर लिए थे और दूसरे रन लेने के दौरान फील्डर का थ्रो स्टोक्स से टकरा पर बाउंड्री पार चला गया था जिससे इंग्लैंड के खाते में चार रन आए थे. मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने अपने साथी अंपायरों से बात करने के बाद छह रन इंग्लैंड को दिए थे. इंग्लैंड इससे मैच में वापस आ गई थी.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में स्टोक्स के साथी जेम्स एंडरसन ने अब यह खुलासा किया है कि हरफनमौला खिलाड़ी ने इसके लिए मांफी मांगी थी और अंपायरों से यहां तक कहा था कि वह अपना फैसला बदल सकते हैं. सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने एंडरसन के बयान के हवाले से लिखा, "क्रिकेट में शिष्टाचार भी होते हैं. अगर गेंद स्टम्प की तरफ फेंकी गई है और यह आपको लग जाती है और गैप में जाती है तो आप रन नहीं लेते हैं, लेकिन अगर यह बाउंड्री पर चली जाती है तो नियम के मुताबिक, यह चार होना चाहिए और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते."

एंडरसन ने कहा, "मुझे लगता है कि माइकल वॉन से बात करने के बाद, जिन्होंने स्टोक्स से मैच के बाद मुलाकात की थी, स्टोक्स मैच में अंपायरों के पास गए थे और कहा था 'आप चार रन वापस ले सकते हैं, हमें इसकी जरूरत नहीं है'."

तेज गेंदबाज ने कहा, "लेकिन यह नियम है और यह इसी तरह है." वहीं पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने हालांकि अंपायरों के छह रन देने के फैसले को गलत बताया था और कहा था कि यहां छह रन के बजाए पांच रन देने चाहिए थे क्योंकि बल्लेबाजों ने दूसरा रन पूरा नहीं किया था.

ओवर थ्रो विवाद पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, अंपायर के फैसले को आखिरी करार दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget