एक्सप्लोरर

IPL को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए अब आएगा यह खास नियम, जानिए क्या है 'पावर प्लेयर' का कॉन्सेप्ट

आईपीएल को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए अब बीसीसीआई जल्द नए नियम लेकर आने वाली है. वह इसी सीजन में यह नया नियम लागू करने के बारे में सोच रही है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले तो टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट में इंडियन प्रीमियर लीग को करवाकर एक इतिहास रचा था. अब BCCI IPL क्रिकेट को एक स्टेप आगे ले जाने के मूड में है. खबर है कि अब BCCI जल्द पावर प्लेयर का कॉन्सेप्ट लेकर आने वाली है.

इस नियम के तहत टीम मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म के बाद खिलाड़ी को बदल सकती हैं. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस विचार को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इस पर मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होने वाली आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी.

अधिकारी ने कहा, "हम ऐसी स्थिति पर विचार कर रहे हैं जहां टीमों को अंतिम-11 के बजाए 15 खिलाड़ियों को चुनना हो और एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म होने के बाद बदला जा सके. हम इसे आईपीएल में लाने की सोच रहे हैं लेकिन आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम को लागू करना सही होगा."

अधिकारी से जब पूछा गया इससे मैच पर किस तरह का असर होगा, तो उन्होंने कहा कि यह नियम मैच का परिणा बदल सकता है और दोनों टीमों के लिए हटकर सोचने तथा रणनीति बनाने को बढ़ावा देगा. अधिकारी ने कहा, "सोचिए की आपको छह गेंदों पर 20 रन चाहिए और आंद्रे रसैल बाहर बैठे हैं क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं और अंतिम-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब, इस नियम से वह ऐसी स्थिति में मैदान पर आ सकते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं."

उन्होंने कहा, "इसी तरह आपको आखिरी ओवर में अगर आपको छह रन बचाने हैं और आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी डग-आउट में बैठा है तो कप्तान क्या करेगा? वह बुमराह को 19वां ओवर खत्म होने के बाद लेकर आएगा और फिर आप जानते ही हैं. इस नियम में मैच को बदलने का दम है." आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल की बैठक में इस नियम के अलावा सदस्य 2019 आईपीएल की समीक्षा करेंगे. साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि आगामी सीजन को और लोकप्रिय कैसे बनाया जाए.

यह भी पढ़ें- पीएमसी बैंक मामले में आठवें पीड़ित की मौत, खाते में जमा थे 26 लाख से ज्यादा रुपये नेपाल और पाकिस्तान से भी कम है भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड की स्पीड- ऊकला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते कुल 39 मेडल, याद रहेगा बॉक्सरों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
EXCLUSIVE: भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत
भारत ने बॉक्सिंग में जीते 7 गोल्ड, ABP पर मनोज कुमार बोले- ये तो बस शुरुआत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget