एक्सप्लोरर

नेपाल और पाकिस्तान से भी कम है भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड की स्पीड- ऊकला

मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत की स्थिति अच्छी नहीं है और यह अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है. इस बात की जानकारी एक रिसर्च से सामने आई है.

नई दिल्ली: मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत अपने पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है. ब्रॉडबैंड स्पीड विश्लेषण कंपनी ऊकला की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2019 में भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 128वें स्थान पर रहा.

हालांकि फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में समीक्षाधीन महीने में भारत अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों से आगे 72वें स्थान पर रहा. ऊकला के स्पीडटेस्ट वैश्विक इंडेक्स के अनुसार वैश्विक स्तर पर औसत डाउनलोड रफ्तार 29.5 मेगाबिट प्रति सेकेंड रहा जबकि अपलोड स्पीड 11.34 एमबीपीएस रही.

वैश्विक सूची में मोबाइल नेटवर्क पर दक्षिण कोरिया 95.11 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 17.55 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ पहले स्थान पर था. भारत में डाउनलोड स्पीड 11.18 एमबीपीएस और अपलोड स्पीड 4.38 एमबीपीएस पाई गई. 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत के 11 बड़े शहरों में एयरटेल सबसे तेज मोबाइल ऑपरेटर रही.

नागपुर में एयरटेल की स्पीड सबसे तेज

नागपुर में एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क की रफ्तार सबसे तेज थी. वोडाफोन दो शहरों में और आइडिया एक शहर में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क वाली ऑपरेटर रही. दक्षिण एशियाई देशों में 22.53 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.59 एमबीपीएस की अपलोड गति के साथ के साथ श्रीलंका सबसे आगे रहा. सूची में श्रीलंका 81वें स्थान पर था.

पाकिस्तान 14.38 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड और 10.32 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ 112वें स्थान पर रहा. 2019 की दूसरी और तीसरी तिमाही में भारत बेशक डाउनलोड स्पीड में पीछे रहा है लेकिन देश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भारत की स्थिति कहीं बेहतर रही. भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता 87.9 प्रतिशत रही. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता क्रमश: 58.9 प्रतिशत और 58.7 प्रतिशत रही.

यह भी पढ़ें- J&K में लागू होंगे 73वें और 74वें संविधान संशोधन के प्रावधान, पंचायती राज संस्थानों को मिलेगा बल- गृह राज्यमंत्री आरसीईपी से बाहर रहेगा भारत, घरेलू बाजार बचाने की खातिर पीएम ने लिया बड़ा फैसला दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक हुई सियासी हलचल, 11 दिनों बाद भी सरकार पर सस्पेंस बरकरार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget