एक्सप्लोरर

धोनी के भविष्य के प्लान पर बोले गांगुली- उन्होंने कप्तान और कोच से इस बारे में जरूर बात की होगी

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच से जरूर बात की होगी.

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भारतीय कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं से जरूर बात की होगी. बता दें कि एमएस धोनी वनडे विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं जिससे उनके क्रिकेट करियर को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. गांगुली ने एक कार्यक्रम में कहा ,‘‘उसने कप्तान से बात की है और मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं से भी बात की होगी. मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात करने के लिये यह कोई मंच है.’’

उन्होंने दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है. उन्होंने कहा ,‘‘यह धोनी का फैसला होगा कि वह क्या करना चाहता है. मैंने उनसे बात नहीं की है लेकिन वह चैम्पियन हैं. वह भारतीय क्रिकेट का चैम्पियन है.’’ गांगुली ने कहा ,‘‘आपको एम एस धोनी जल्दी नहीं मिलेगा. लेकिन यह उन्हें तय करना है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं. यह उनका फैसला होगा.’’

धोनी ने अपने भविष्य के बारे में बात करने से अभी तक इनकार किया है. मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के सवाल पर कहा था कि जनवरी 2020 के बाद यह सवाल पूछा जाये. हाल ही में भारत के आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाने के सवाल पर गांगुली ने कहा कि वह विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को इस पर बात करने के लिये कहेंगे. भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब धोनी की अगुवाई में टीम ने चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी. गांगुली ने कहा ,‘‘इस बारे में बात करनी होगी. मैं विराट और रवि से बात करूंगा.’’

सौरव गांगुली ने अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की संभावनाओं के बारे में कहा ,‘‘भारत जीत सकता है. मेरे पास कुछ सुझाव हैं लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उस पर बात नहीं करूंगा. भारत को पहले बल्लेबाजी करने पर कई बार दिक्कत आई है जिसमें सुधार करना होगा.’’

ओलंपिक क्वालीफायर: मेरीकॉम ने निकहत जरीन को हराया, रिंग के बाहर दोनों मुक्केबाजों के बीच हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget