एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश की 'दहाड़'

टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश की 'दहाड़
नई दिल्ली/बर्मिंघम: पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर बांग्लादेश की टीम में जश्न क माहौल है. 15 जून को भारत के साथ बांग्लादेश की टक्कर बर्मिंगम के मैदान पर होगी. जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी.  आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी बांग्लादेश की टीम ने इसका जश्न भी मनाया. बांग्लादेश के बल्लेबाज़ तस्कीन अहमद ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के इस जश्न का वीडियो शेयर किया. जिसमे बांग्लादेश के खिलाड़ी 'हम होंगे कामयाब...हम होंगे कामयाब' गाने का बांग्लादेशी वर्जन गा रहे हैं. सपने देखने का हक सबको है लेकिन बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में कामयाबी मिलेगी ऐसा होने की उम्मीद कम ही लगती है. भारतीय टीम ने ग्रुप बी में धमाकेदार तरीके से 2 मुकाबले जीतकर टॉप रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. जबकि बांग्लादेश की टीम को 1 जीत के साथ दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 मैच बारिश में धुलने का फायदा बांग्लादेश को मिला और उसने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसके अलावा भारत ने पिछले साल भी बांग्लादेश को दो बार T20 में हराया है. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में टीम इंडिया ने 82 फीसदी मैच जीते हैं. इसके अलावा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रैक्ट्रिस मैच में भी भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह से 240 रन से धोया था. वैसे ये पहला मौका भी नहीं है जब भारत के खिलाफ टक्कर से पहले बांग्लादेश टीम ने बयानबाजी और वीडियो जारी किया हो. 2015 भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज: बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया पर बॉम्बू इज ऑन नाम के विज्ञापन के जरिए बांग्लादेश ने अभद्र टिप्पणी की थी 2016 T20 एशिया कप फाइनल: भारत-बांग्लादेश के मैच से पहले बांग्लादेश के फैंस ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर फैलाई थी. जिसमें बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर पकड़कर चीखते हुए नज़र आ रहे थे. उस वक्त टीम इंडिया ने इसका जबाव मैदान पर दिया और बांग्लादेश की करारी हार मिली. जिसके बाद भारत ने बांग्लादेश को हराकर T20 एशिया कप का खिताब जीता था
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? टीम इंडिया में ओपनर के लिए इन 4 खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget