एक्सप्लोरर

मां बनने वाली हैं पहलवान बबीता फोगाट, पति के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

बबीता के पति विवेक सुहाग भी पेशे से पहलवान हैं. दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी. पिछले साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे.

नई दिल्लीः भारतीय पहलवान बबीता फोगाट के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है. यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है. पति विवेक सुहाग के साथ बबीता ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है. साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर बबीता ने देश का नाम रोशन किया था. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पहलवान विवेक के साथ शादी की थी. उनकी शादी भी काफी चर्चाओं में रही थी. उन्होंने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे.

फोटो शेयर कर लिखा प्यारा मैसेज

बबीता फोगाट ने अपने पति के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वे लाइट पिंक ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है. “आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं. तुम मेरी खुशियां हो. आपने मुझे पूरा किया है. मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.”

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते ही लोगों ने बबीता और विवेक को बधाइयां देना शुरू कर दिया है. अब तक उनकी पोस्ट को अब तक करीब 40 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. खेल जगत की कई हस्तियों ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं. बबीता फोगाट की बहन गीता फोगाट भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं. इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म बनाई गई थी.

ऐसे हुई थी बबीता और विवेक की मुलाकात

बबीता फोगाट और विवेक सुहाग दोनों पहलवान हैं. उनकी पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी. हरियाणा के सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में हुई थी. दोनों नेशनल शिविर में हिस्सा लेने आए थी. पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे से काफी प्रभावित हुए. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 2019 में दोनों ने शादी रचा ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget