एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को 220 रनों के बड़े अंतर से हराकर आस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज़

पाकिस्तान को 220 रनों के बड़े अंतर से हराकर आस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज़

सिडनी: आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन शनिवार को पाकिस्तान को 220 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली है.

पाकिस्तान को चौथी पारी में 465 रनों का मजबूत लक्ष्य मिला था जिसे वह हासिल नहीं कर पाई और 80.2 ओवरों में 244 रनों पर ढेर हो गई. आस्ट्रेलिया की यह पाकिस्तान पर अपने घर में लगातार 12वीं जीत है. पाकिस्तान 1999 से लगातार चार श्रृंखलाएं 3-0 से आस्ट्रेलिया में हार चुकी है.

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन सरफराज अहमद (नाबाद 72) ने बनाए. आस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवन ओ कैफी और जोस हाजलेवुड ने तीन-तीन विकेट लिए. नाथन लॉयन ने दो और मिशेल स्टार्क को एक विकेट मिला.

पहली पारी में रिकार्ड शतक और दूसरी पारी में टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं कप्तान स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला.

अंतिम दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 410 रन तथा आस्ट्रेलिया को नौ विकेट की जरूरत थी. पाकिस्तान ने चौथे दिन के अपने स्कोर एक विकेट पर 55 रनों से आगे खेलना शुरू किया. दिन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अजहर अली (11) अपने और टीम के खाते में बिना रन जोड़े पवेलियन लौट गए. उन्हें हाजलेवुड ने अपना शिकार बनाया.

अजहर के जाने के बाद बाबर आजम (9) और पहली पारी में शतक लगाने बारे यूनुस खान (13) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. नाइट वाचमैन यासिर शाह के रूप में पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा. पाकिस्तान ने 96 रनों के कुल स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. उसकी मैच ड्रॉ कराने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी थीं.

कप्तान मिस्बाह उल हक (38) ने असद शफीक (30) के साथ मिलकर टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन स्टार्क ने शफीक को बोल्ड कर इस साझेदारी को आगे नहीं जाने दिया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 40 रन जोड़े.

इसके बाद मिस्बाह ने सरफराज के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन जोड़ टीम को बचाने की एक और कोशिश की लेकिन ओ कैफी ने मिस्बाह को पवेलियन भेज पाकिस्तान की हार तय कर दी.

मिस्बाह के जाने के बाद सरफराज अकेल लड़ते रहे और दूसरे छोर से वाहब रियाज (12), मोहम्मद आमिर (5) और इमरान खान (0) को पवेलियन भेज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 244 रनों पर ही सेमट कर श्रृंखला अपने नाम की.

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (184), वार्नर (113) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (110) की शानदार शतकीय पारी का बदौलत अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 538 रनों पर घोषित कर दी थी. पाकिस्तान अपनी पहली पारी में आस्ट्रेलिया के स्कोर पर पछाड़ नहीं पाई थी और कुल 315 रन ही बना सकी थी. उसकी तरफ से यूनुस ने सर्वाधिक नाबाद 175 रन बनाए थे.

आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रनों पर घोषित कर दी थी. इस पारी में वार्नर, स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और पीटर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर 7.53 की औसत से रन जोड़े थे और पाकिस्तान को विशाल लक्ष्य दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget