एक्सप्लोरर

इस खिलाड़ी ने बीच मैच में लिया संन्यास, ये हो सकती है बड़ी वजह!

सिडल को मेलबर्न टेस्ट मैच में जगह न मिलने की एक बेहद खास वजह हो सकती है. दरअसल तेज गेंदबाजों की बात करे तो फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जेम्स पैटिंसन जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों की तिकड़ी मौजूद है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला गया. इस मैच के बीच में ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पीटर सिडल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सिडल को इस सीरीज़ के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया है. शायद यही वजह है जो सिडल ने बीच मैच में ही संन्यास का ऐलान कर दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 67 टेस्ट मैच खेल चुके सिडल को दूसरे टेस्ट मैच की 13 सदस्यों वाली टीम में चुना गया था. लेकिन जब प्लेइंग इलेवन चुनी गई तो सिडल का नाम उन 11 खिलाड़ियों में नहीं था. शायद इसी वजह से अब सिडल ने नाराज होकर अपने इंटरनेशनल करियर को विराम देने का मन बना लिया. पीटर सिडल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन में खेला था. ये मुकाबला 12 सितंबर को खेला गया था. इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. वहीं, आखिरी टेस्ट मैच के लिए उनकी जगह युवा स्पिनर मिचेल स्वेप्शन को टीम में जगह दी गई है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो सिडल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 67 टेस्ट, 20 वनडे इंटरनेशनल और 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 67 टेस्ट मैचों में उन्होंने 221 विकेट चटकाए. गेंदबाज़ी के अलावा अगर बल्लेबाज़ी की बात करें तो सिडल ने टेस्ट क्रिकेट में 1164 रन बल्ले से बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, 20 वनडे मैचों में उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं. पीटर सिडल ने 2 टी20 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

वैसे सिडल को मेलबर्न टेस्ट मैच में जगह न मिलने की एक बेहद खास वजह हो सकती है. दरअसल तेज गेंदबाजों की बात करे तो फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जेम्स पैटिंसन जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों की तिकड़ी मौजूद है. ये दमदार तिकड़ी किसी भी बल्लेबाज़ी लाइन-अप के होश उड़ाने में सक्षम हैं. ऐसे में पीटर सिडल को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने के लिए इन तीन में से किसी गेंदबाज़ के चोटिल होने का इंतज़ार करना पड़ता है. वहीं सभी कप्तान हमेशा ही अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतारना चाहते हैं तो ऐसे में हो सकता है कि अब सिडल को ये बात अखरने लगी हो और इसी वजह से उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget