एक्सप्लोरर

Australian Open 2023: अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में एलेना रिबाकिना को हराया

AUS Open 2023: बेलारूस की अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत लिया है. फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को मात दी. यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है.

Aryna Sabalenka Won Australian Open 2023: बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला सिंगल्स का फाइनल जीत लिया. यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है. फाइनल मुकाबले में दुनिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका ने विश्व की 22वें नंबर की खिलाड़ी एलेना रिबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया. बीते साल विंबलडन का खिताब जीतने वाली रिबाकिना पहला सेट जीतने के बाद कंट्रोल में दिखीं. इसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए उन्हें पटखनी दी. 

ऐसा रहा मुकाबला

ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला सिंगल्स के फाइनल में एलेना रिबाकिना ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. पहले सेट में उनके झन्नाटेदार स्ट्रोक का सबालेंका के पास कोई जवाब नहीं था. ऐसा लगा कि कजाकिस्तान की रिबाकिना अगले सेट में खिताब अपने नाम कर लेंगी. लेकिन दूसरे सेट में आर्याना सबालेंका ने जोरदार वापसी की. वह बाद के दोनों सेट में इतनी शानदार टेनिस खेलेंगी इसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया होगा. इस दौरान दूसरा सेट उन्होंने 6-3 से अपने नाम किया. इसके बाद तीसरे सेट में भी वह रिबाकिना पर भारी पड़ीं. उन्होंने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को वापसी कोई मौका नहीं दिया. आर्यना सबालेंका ने तीसरा सेट 6-4 से जीता.

सुपर नवर्स हूं

यह आर्यना सबालेंका के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है. फाइनल जीतने के बाद उन्होंने सभी आभार जताया. सबालेंका ने कहा, मैं सुपर नर्वस हुं, मैं मिस किंग को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने इतना कुछ किया है. उम्मीद है कि हम ग्रैंड स्लैम में और भी मुकाबला करेंगे. आप सभी का धन्यवाद. मैं अपनी टीम को भी धन्यवाद देना चाहती हूं. हम बीते साल बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं. आप सब लोग मुझसे ज्यादा इस ट्रॉफी के हकदार हैं. उम्मीद है अगले साल फिर मेलबर्न में वापस आऊंगी और बेहतर प्रदर्शन करूंगी. 

यह भी पढ़ें:

Sara Tendulkar ने लंदन में देखी शाहरुख खान की फिल्म Pathan, सोशल मीडिया पर शेयर किया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget