एक्सप्लोरर

Ind vs Aus Tea Break: पहले दिन चायकाल तक भारत ने गंवाया चेतेश्वर पुजारा का अहम विकेट, स्कोर 100 के पार

कप्तान विराट कोहली 111 गेंदों पर 39 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 20 गेंदों पर 02 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर गुरुवार को जारी डे-नाइट टेस्ट में चायकाल तक अपनी पहली पारी में 55 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. कप्तान विराट कोहली 111 गेंदों पर 39 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 20 गेंदों पर 02 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

दूसरे सेशन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहद ही संभलकर बल्लेबाजी की. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा. ऑस्ट्रेलिया के पास विराट को आउट करने का मौका था. लेकिन कप्तान पेन डीआरएस लेने से चूक गए. भारत ने पृथ्वी शॉ (0) और मयंक अग्रवाल (17) के विकेट गंवाए हैं. डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मयंक अग्रवाल क साथ पारी की शुरुआत करने आए शॉ पारी की दूसरी गेंद पर ही मिशेल स्टार्क द्वारा बोल्ड कर दिए गए.

पुजारा ने आउट होने से पहले हालांकि अनुशासित गेंदबाजी करने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी परेशान किया. भारतीय टीम ने पहले सत्र में 2 विकेट खोकर 41 रन बनाए थे. पुजारा ने अपनी इनिंग के दौरान शानदार बैटिंग की. लॉयन ने पुजारा को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. पुजारा ने 160 गेंदों पर 43 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाये.

 पुजारा और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े. दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पुजारा के साथ संभलकर बल्लेबाजी की. मयंक भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे  अग्रवाल को पैट कमिंस ने आउट किया. 40 गेंदों पर 17 रन बनाने वाले मयंक 32 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
CWG: फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल
फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget